
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 सितंबर। बिहार के संबद्ध डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को नियमित वेतन-पेंशन देने, वर्षों से लंबित अनुदान राशि का भुगतान करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा में जोरदार आंदोलन किया गया।
सभा की अध्यक्षता फैक्टनेक की वीकेएसयू इकाई के अध्यक्ष प्रो. डॉ. शंभूनाथ सिंह ने की, जबकि संचालन डॉ. हरेंद्र कुमार ने किया। प्रदर्शन में शिक्षकों ने सरकार की वित्त रहित शिक्षा नीति के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए नियमित वेतन और पेंशन की व्यवस्था लागू करने की मांग की। छात्र-छात्राओं से नामांकन के समय शुल्क नहीं लेने तथा लाभुक विद्यार्थियों के खाते में नामांकन शुल्क की राशि प्रोत्साहन राशि के रूप में सीधे भेजने की व्यवस्था करने की भी मांग रखी। इसके साथ ही आधारभूत संरचना और निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले संबद्ध शिक्षण संस्थानों एवं डिग्री कॉलेजों का अधिग्रहण करने की मांग भी की गई।धरना-प्रदर्शन में प्रो. डॉ. शंभूनाथ सिंह, प्रो. डॉ. निभा परमार, प्रो. डॉ. कुमारी इंद्राणी, प्रो. रागिनी कुमारी, प्रो. डॉ. मीना कुमारी, प्रो. सीमा कुमारी, प्रो. कल्याणी सिंह, प्रो. डॉ. अनुभा कुमारी, प्रो. कुमारी माया, प्रो. डॉ. अंजू कुमारी, प्रो. डॉ. तहसीन खानम, प्रो. डॉ. गुड़िया कुमारी, प्रो. डॉ. प्रियंका कुमारी, प्रो. डॉ. शिव शक्ति सिंह, प्रो. सुरेश कुमार सिंह, प्रो. डॉ. संदीप कुमार, प्रो. डॉ. सुरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, प्रो. मनोज कुमार, प्रो. विजय कुमार सिंह, प्रो. उमाकांत शुक्ला, प्रो. सुमन कुमारी, प्रो. लालती कुमारी, प्रो. अंगद सिंह, दिनेश्वर कुमार सिंह, राधेश्याम चौबे, डॉ. रवींद्र कुमार, दिनेश कुमार उपाध्याय समेत विभिन्न कॉलेजों के सैकड़ों शिक्षक एवं कर्मचारी शामिल रहे।
