RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:एसबी कॉलेज आइसा ने छात्रों से पटना चलने का किया आह्वान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 सितंबर। बिहार की शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षाओं में पारदर्शिता और युवाओं के लिए रोजगार की मांग को लेकर 6 सितंबर 2026 को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में विशाल छात्र सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। AISA और RYA के ‘Gen-Z Rising’ अभियान के तहत दोपहर 12 बजे होने वाले इस सम्मेलन में छात्र-युवाओं के अधिकारों और सम्मान से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।इसी कड़ी में एसबी कॉलेज आरा की आइसा इकाई ने बुधवार को कैंपस में अभियान चलाकर छात्र-नौजवानों से बड़ी संख्या में पटना पहुंचने की अपील की। छात्र नेताओं ने कहा कि शिक्षा, परीक्षा और रोजगार युवाओं के बुनियादी अधिकार हैं और इन मुद्दों पर छात्र-युवाओं की एकजुट आवाज को मजबूत करने की जरूरत है।”इस मौके पर आइसा जिला सह सचिव साहिल अरोरा, एसबी कॉलेज अध्यक्ष राजन कुमार, कॉलेज उपाध्यक्ष कुमारी श्रेया, कॉलेज सह सचिव राहुल यादव, जयश्री आनंद समेत अन्य छात्र-युवा मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर:बड़हरा विधायक द्वारा गंगा कटाव क्षेत्रो का निरीक्षण, कटाव रोधी कार्य को जल्द पूरा करने का पदाधिकारियों को दिया निर्देश।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर प्रखंड बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: आरा में ट्रेन रोक किया प्रदर्शन।

rktvnews

65.52% मतदान के साथ शांतिपूर्ण माहौल में गडहनी में उपचुनाव संपन्न ।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने किया जनता दरबार का आयोजन।

rktvnews

उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने सुनी नागरिकों की समस्याएं।

rktvnews

Leave a Comment