RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर DLSA सचिव ने की बैठक।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )01 सितम्बर।आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर, आरा दिवाकर कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न बैंकों एवं कार्यपालक पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन तथा आम लोगों को त्वरित एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान विभिन्न विभागों एवं बैंकों से उपस्थित अधिकारियों को लंबित मामलों की पहचान कर अधिक से अधिक मामलों को समझौते के आधार पर निष्पादित कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी, खनन विभाग, माप-तौल पदाधिकारी, वन विभाग, विद्युत विभाग, बीएसएनएल एवं श्रम विभाग के पदाधिकारी तथा विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
सचिव द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने विभाग एवं बैंक से संबंधित मामलों में पक्षकारों से समन्वय स्थापित करते हुए अधिकतम मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही, राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता का आश्वासन दिया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, आरा के सचिव द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने लंबित समझौता योग्य मामलों के त्वरित एवं सरल समाधान हेतु राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाएं।

Related posts

बक्सर:मतदाता जागरूकता वैन एवं प्रशिक्षण रथ को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

भोजपुर: विधानसभा चुनाव को ले जिलाधिकारी ने किया जिला अतिथि गृह का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:तीर्थयात्रियों पर आतंकी हमला चिंताजनक,समूल नाश के लिए मोदी सरकार कड़े कदम उठाए: भारतभूषण

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे पैक्स चुनाव में 248 प्रत्याशी चुनावी रण में।

rktvnews

भारतीय नवीकरणीय उर्जा कंपनी – एसीएमई और जापानी भारी उद्योग क्षेत्र की प्रमुख कंपनी आईएचआई के बीच भारत से जापान के लिये हरित अमोनिया आपूर्ति के एक बड़े समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।

rktvnews

भारतीय नौसेना के जहाजों दिल्ली, शक्ति और किल्टन ने दक्षिणी चीन सागर में पूर्वी बेड़े की परिचालन तैनाती के एक भाग के रूप में सिंगापुर की अपनी यात्राएं पूरी कीं।

rktvnews

Leave a Comment