RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:दौलतपुर पंचायत में सहयोग शिविर में डीएम ने सुनीं समस्या, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 जुलाई। बिहार सरकार के “सबका सम्मान, जीवन आसान” अभियान के तहत मंगलवार को भोजपुर जिले के आरा प्रखंड की दौलतपुर पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का निर्देश दिया।शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं एवं सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन दिए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविरों का उद्देश्य एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना तथा लोगों की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और संवेदनशील समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन किया जाएगा।
डीएम ने बताया कि भोजपुर जिले में अब तक आयोजित सहयोग शिविरों के माध्यम से करीब 33 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन किया जा रहा है। उन्होंने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सहयोग शिविरों में भाग लेकर अपनी समस्याओं का समाधान कराने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का शीघ्र डिजिटाइजेशन कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान कुछ आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन भी किया गया, जिससे लाभार्थियों को तत्काल राहत मिली।शिविर में जिला पदाधिकारी ने विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र, श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड सहित अन्य योजनाओं से संबंधित स्वीकृति पत्र एवं लाभार्थी दस्तावेजों का वितरण किया।कार्यक्रम में सहायक समाहर्ता, डीआरडीए के निदेशक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:नितीश-मोदी सरकार मे अपहरण,हत्या,बलात्कार जैसी घटना हो गई है आम, बिहार पुलिस केवल दारू -बालू से अवैध वसूली मे है व्यस्त : मनोज सिंह

rktvnews

उत्तर प्रदेश:डॉ.चंद्रेश बहादुर सिंह की पुस्तक का हुआ विमोचन।

rktvnews

रोहतास: जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2024 का शुभारंभ।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हैस्को गाँव शुक्लापुर में प्रकृति के संरक्षण के लिए किये जा रहे कार्यों का अवलोकन किया।

rktvnews

रक्षा राज्य मंत्री ने नॉर्थ टेक सिम्पोजियम 2026 में कहा कि भारत की सैन्य शक्ति हमारे रक्षा उद्योगों के कारखानों में विकसित हुई, ऑपरेशन सिंदूर में स्वदेशी आयुध की शक्ति की झलक मिली

rktvnews

देशी शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment