RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:गीधा स्थित एचपीसीएल प्लांट में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का जागरूकता शिविर आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 जुलाई। मंगलवार को भोजपुर जिले के कोईलवर प्रखंड अंतर्गत गीधा स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) प्लांट में मंगलवार को इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) एवं डाक विभाग की ओर से विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्रमिकों एवं कर्मचारियों को बैंकिंग, बीमा तथा डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
शिविर में बचत खाता, डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई सेवा, व्यापारी क्यूआर कोड, डोरस्टेप बैंकिंग सहित डाकघर से जुड़ी विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी गई। एचपीसीएल प्लांट में कार्यरत श्रमिकों का 10 लाख रुपये के दुर्घटना बीमा का पंजीकरण भी किया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस बीमा योजना का एक वर्ष का प्रीमियम मात्र 499 रुपये है। शिविर में कई श्रमिकों को बीमा प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।कार्यक्रम प्लांट प्रबंधक आलोक कुमार हर्ष की देखरेख में आयोजित हुआ। इस अवसर पर इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के वरीय शाखा प्रबंधक नवनीत कुमार ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को डाक विभाग एवं बैंक की विभिन्न सेवाओं से अवगत कराना तथा सुरक्षित एवं सुविधाजनक डिजिटल बैंकिंग के प्रति जागरूक करना है।शिविर में डाक विभाग के कर्मी अशोक कुमार, एचपीसीएल प्लांट के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे।

Related posts

बागपत: विधायक योगेश धामा ने सेवा पखवाड़ा प्रदर्शनी का किया अवलोकन, विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान में दिए अपने सुझाव।

rktvnews

जापान-भारत समुद्री अभ्यास 2023 (जिमेक्स 2023) जारी।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. गौर की पुण्य-तिथि पर किया नमन

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डिब्रूगढ़ पहुंचने के साथ गंगा विलास क्रूज द्वारा अपनी पहली यात्रा पूरी करने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने रंगदारी मामले में हथियार व कारतूस के साथ एक को किया गिरफ्तार।

rktvnews

केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री ने नए मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की।

rktvnews

Leave a Comment