RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:स्नातक महाविद्यालयों के प्रस्तावित पुनर्गठन का शिक्षकेतर कर्मचारी संघ ने किया कड़ा विरोध।

प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष शशिरंजन

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 जुलाई।बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र, आरा ने राज्य सरकार द्वारा स्नातक महाविद्यालयों के प्रस्तावित पुनर्गठन एवं विश्वविद्यालय अधिनियम में संशोधन के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया है। महासंघ ने इसे बिहार की उच्च शिक्षा व्यवस्था, विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता तथा विद्यार्थियों के हितों के लिए गंभीर और दूरगामी प्रभाव वाला कदम बताया है। प्रक्षेत्रीय अध्यक्ष शशिरंजन ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था नहीं हैं, बल्कि शिक्षण, शोध, पाठ्यक्रम निर्माण, परीक्षा संचालन, गुणवत्ता नियंत्रण, शिक्षक विकास एवं अकादमिक स्वायत्तता के प्रमुख केंद्र हैं। यदि स्नातक महाविद्यालयों को विश्वविद्यालयों के प्रशासनिक एवं शैक्षणिक नियंत्रण से हटाकर सीधे उच्च शिक्षा विभाग के अधीन कर दिया जाता है, तो विश्वविद्यालयों की भूमिका सीमित हो जाएगी और उनकी संबद्धता व्यवस्था कमजोर पड़ेगी।
महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रस्तावित व्यवस्था से विश्वविद्यालय की अकादमिक परिषद, अध्ययन बोर्ड, संकाय, परीक्षा समिति सहित अन्य वैधानिक निकायों की प्रभावशीलता प्रभावित होगी। इससे विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के बीच वर्षों से स्थापित शैक्षणिक समन्वय बाधित होगा तथा पाठ्यक्रम विकास, परीक्षा प्रणाली, शोध गतिविधियों, मूल्यांकन प्रक्रिया और उच्च शिक्षा की गुणवत्ता पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है।महासंघ ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) बहुविषयक एवं विश्वविद्यालय आधारित उच्च शिक्षा संस्थानों को सशक्त बनाने पर बल देती है। ऐसे में महाविद्यालयों को विश्वविद्यालयों से अलग कर विभागीय नियंत्रण में लाने का प्रस्ताव नीति की मूल भावना के विपरीत प्रतीत होता है।महासंघ ने राज्य सरकार से मांग की है कि प्रस्तावित संशोधनों पर पुनर्विचार करते हुए विश्वविद्यालयों, शिक्षकों, कर्मचारियों, शिक्षा विशेषज्ञों, छात्र प्रतिनिधियों तथा अन्य संबंधित पक्षों से व्यापक विमर्श के बाद ही कोई निर्णय लिया जाए। निर्णय वापस नहीं लिए गए, तो लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आंदोलन चलाया जाएगा।
इस अवसर पर महासंघ के संरक्षक अनिल सिंह, प्रक्षेत्रीय मंत्री धनंजय सिंह, सतेंद्र कुमार, चिन्मय प्रकाश झा, अनिल कुमार सिंह, राजकमल, शेखर, अविनाश, रमेश राय, मनीष श्रीवास्तव, जयवीर, संजय सिंह, अक्षय प्यारे, राधा रमण सिंह, विकास कुमार, अखिलेश पांडेय, ब्रजेश कुमार, सुलोचन कुमार सहित अन्य रहे।

Related posts

गोपालगंज:जिला पदाधिकारी मो॰ मकसूद आलम ने किया सदर हॉस्पिटल, गोपालगंज का औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:जैन धर्म का सम्मान त्याग से ही है: मुनिश्री विशल्यसागर

rktvnews

भोजपुर: स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में उपविकास आयुक्त ने दिए कई निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने उत्कल दिवस पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

देवघर:एनपीपीसीडी, सांस एवं एनीमिया मुक्त भारत पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता।

rktvnews

Leave a Comment