RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:शिक्षक संघ गोपगुट सात सूत्री मांगों का समर्थन में किया पदयात्रा व भूख हड़ताल का ऐलान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 जुलाई।बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट), भोजपुर की जिला स्तरीय बैठक रविवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, अहिरपुरवा (आरा नगर) में जिलाध्यक्ष कृष्ण सिंह बिमल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में राज्य कमेटी के निर्णयों का समर्थन करते हुए शिक्षकों की विभिन्न लंबित मांगों पर चर्चा की गई।
बैठक में नियोजित शिक्षकों के 58 माह के लंबित यूटीआई अंशदान का शीघ्र भुगतान, नियोजित एवं विद्यालय अध्यापक तथा प्रधान शिक्षकों के ईपीएफ कटौती का अद्यतन, सभी कोटि के शिक्षकों की सेवा पुस्तिका अद्यतन करने, लंबित एरियर का भुगतान, ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षकों को शहरी परिवहन भत्ता देने तथा नियमावली के अनुरूप समयबद्ध प्रोन्नति की मांग प्रमुखता से उठाई गई।बैठक में निर्णय लिया गया कि 4 अगस्त 2026 को “शिक्षा बचाओ–देश बचाओ” विषय एवं शिक्षकों की समस्याओं को लेकर पदयात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद 25 सितंबर 2026 को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय भूख हड़ताल आयोजित की जाएगी। जिला सचिव धर्म कुमार राम ने बताया कि यदि शिक्षकों की मांगों पर समय रहते सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन को और तेज करेगा।

Related posts

केन्द्रीय मंत्री आर के सिंह ने चरपोखरी प्रखंड के विभिन्न गाँवो मे योजनाओ का किया शिलान्यास! जनसभा को किया संबोधित किया।

rktvnews

श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय, नई दिल्ली में ‘बुद्धम शरणं गच्छामी’ प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय तम्बाकू नियंत्रण समन्वय समिति की बैठक-सह-कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक, कार्य प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने डिजिटल परिवर्तन के लिए जनसंख्या पैमाने पर कार्यान्वित सफल डिजिटल समाधान साझा करने के क्षेत्र में सहयोग पर भारत और सिएरा लियोन के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर को मंजूरी दी।

rktvnews

वैशाली:विश्व के प्रथम गणतंत्र में विदेशी मेहमानों ने देखा पारदर्शी एवं निष्पक्ष मतदान की प्रक्रिया, भारत की चुनावी प्रणाली से हुए अभिभूत

rktvnews

Leave a Comment