
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 जुलाई। भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के बैनर तले पटेल बस पड़ाव परिसर स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर आज एक विशेष बैठक जमीरा निवासी शिक्षक मुन्ना राय की अध्यक्षता में हुई। संचालन शोध संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष पत्रकार नरेंद्र सिंह ने किया।
बैठक में इस बार भिखारी ठाकुर की जयंती रजत जयंती महोत्सव 2026 के रूप में मनाने के लिए रंगकर्मी ओम प्रकाश ओझा, शोधार्थी रवि प्रकाश सूरज, बिनोद कुमार सिंह, अनूप अवलीक, डॉ किरण कुमारी, प्रीति कुमारी, सरफराज़ अहमद आदि ने कई सुझाव दिए तथा गहन विचार विमर्श हुआ। विमर्श के उपरांत सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस बार कार्यक्रम का नामकरण रजत जयंती महोत्सव 2026 किया जाए। साथ ही रंगकर्मी संजय कुमार सिंह, यशु राम,मीरा जैन, अम्बुज आकाश, राम मूरत राय आदि के सुझाव पर पद्मश्री रामेश्वर सिंह काश्यप के चर्चित नाटक ‘ लोहा सिंह ‘ का मंचन कराने का निर्णय लिया गया। इसकी जिम्मेवारी रंगकर्मी डॉ अनिल कुमार सिंह, ओ पी कश्यप, अंबुज आकाश और साधना श्रीवास्तव को सौंपी गई। कार्यक्रम तीन दिवसीय अथवा पांचदिवसीय कराने का निर्णय लिया गया तथा इस बार के महोत्सव में भोजपुरी संस्कृति की कई विलुप्त होती परम्पराओं पर विशेष ध्यान देकर कार्यक्रम में शामिल करने तथा स्मारिका प्रकाशित करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में शामिल लोगों में सत्य प्रकाश, डॉ आर सी भूषण, गांधी जी, प्राकृतिक चिकित्सक नन्द किशोर राम, रंगकर्मी धर्मशीला देवी आदि प्रमुख थे।
