
पटना/बिहार (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 19 जुलाई। बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव को लेकर शनिवार की रात पटना के डाकबंगला रोड स्थित सहाय सदन में भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में एक मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया तथा भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प व्यक्त किया। समारोह में पटना के सांसद रविशंकर प्रसाद, कुम्हरार के पूर्व विधायक अरुण कुमार सिन्हा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष कुमार सिन्हा, जद(यू) के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, समाजसेवी एवं साहित्यकार कमलनयन श्रीवास्तव, युवा भाजपा नेता सुमित सौरभ, अधिवक्ता ऋषभ श्रीवास्तव, उद्योगपति एवं समाजसेवी सुनील सिन्हा, शिक्षाविद् प्रो. के.सी. सिन्हा, उत्तर प्रदेश के रामपुर से विधायक आकाश सक्सेना, अभिषेक कुमार बंटी, भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा तथा पूर्व प्राचार्य प्रो. निर्मल कुमार श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में चिकित्सक, इंजीनियर, प्रोफेसर, प्रशासनिक एवं न्यायिक सेवा से जुड़े अधिकारी, पत्रकार, समाजसेवी और बड़ी संख्या में युवा एवं स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में अधिकाधिक मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाना आवश्यक है।
कार्यक्रम में उपस्थित वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के निर्वाचित सीनेटर एवं वित्त समिति सदस्य प्रो. डॉ. नीरज सिन्हा ने कहा कि भाजपा नेतृत्व द्वारा नीरज कुमार सिन्हा को प्रत्याशी बनाए जाने के निर्णय का क्षेत्र के लोग स्वागत कर रहे हैं और उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी वर्गों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।
