
आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 जुलाई।पवित्र धार्मिक स्थल देवघर में प्रस्तावित 108 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा की स्थापना के उपलक्ष्य में आयोजित ‘एक शाम मंगलधाम’ कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन समिति के सदस्य कौशल विद्यार्थी एवं गुड्डू सिंह बबुआन ने बताया कि 18 जुलाई की शाम स्थानीय ग्रैंड होटल के सभागार में देवघर के प्रसिद्ध संत पूज्य प्रदीप भैया जी के श्रीमुख से हनुमंत कथा का आयोजन होगा। इसके साथ ही भजन मंडली द्वारा संगीतमय भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी।कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक कृष्णाकांत दुबे ने बताया कि पूज्य प्रदीप भैया जी शनिवार की सुबह आरा शहर के विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद सायंकाल हनुमंत कथा एवं भजन संध्या का आयोजन होगा। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा।बैठक में सुनील पाठक, छोटू सिंह, रोहित सिंह ‘बजरंगी’, डॉ. शशि शेखर, निलेन्दु चौबे, रणजीत सिंह, अमरेंद्र कुमार, अमित पांडेय, अभिषेक चौरसिया, प्रमोद मुखिया, संदीप कुमार सिन्हा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
