
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)16 जुलाई।आज राम मंदिर निर्माण से लेकर चढ़ावा के नाम पर भारी लुट कर करोड़ों भारतीय सनातनीयो के आस्था के साथ खिलवाड़ कर भाजपा और RSS के द्वारा चढ़ावे में की गई डकैती को लेकर भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी ने शहीद भवन आरा से अंबेडकर चौक तक जिला अध्यक्ष डॉक्टर श्रीधर तिवारी के नेतृत्व में आक्रोश मार्च निकालकर एवं प्रदर्शन कर मोदी सरकार का पुतला दहन किया । जिसमें जिले के सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने शिरकत की । जिला अध्यक्ष श्रीधर तिवारी ने कहा कि राम मंदिर निर्माण काल से ही जमीन को खरीदने में भारी लूट का पर्दाफाश हुआ यह बीजेपी की डपोरशंखी राम भक्ति को उजागर करती है । अब राम मंदिर में चढ़ावा को लेकर भारी लूट मचा हुआ है जिसमें आर एस एस भाजपा और विश्व हिंदू परिषद के लोग दोनों हाथों से खुलेआम चढ़ावे की चोरी कर रहे हैं। और राम भक्तों के आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है मची लूट को लीपा पोती करने के लिए चोर ही चोर का जांच कर रहा है और छोटे-मोटे लोगों को गिरफ्तार कर देश को भ्रमित किया जा रहा है।
जबकि असली चोर संपत राय के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई हम लोग यह मांग करते हैं कि इस पूरी घटनाक्रम मंदिर निर्माण से लेकर चढ़ावे की चोरी तक की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराई जाए और दोषियों के खिलाफ अविलंब कार्रवाई हो और मंदिर की वर्तमान ट्रस्ट को भंग करके सेना के हवाले या वहां के धार्मिक साधु संत समाज को किया जाए या सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान अध्यक्ष की देखरेख में हो भाजपा और आरएसएस को राम से कोई मतलब नहीं है यह देश को गुमराह कर राम को भी लूट लिया उनके नाम पर धंधा किया जा रहा है इससे करोड़ों भारतीयों की आस्था पर गहरी चोट पहुंची है ऐसे में कांग्रेस पार्टी इस लूट को उजागर करने के लिए हमेशा कटिबध है।और दोषियों को जेल के सलाखों के पीछे जब तक नहीं पहुंचाया जाएगा कांग्रेस पार्टी इस मामले को उजागर करती रहेगी और उनके घिनौनी सोच को जनता के सामने लाएगी । अब भाजपा और आरएसएस की धर्म के नाम पर राजनीतिक दुकानदारी नहीं चलेगी क्योंकि देश यह जान चुका है कि इनको धर्म से कोई लेना देना नहीं है राम को भी इन लोगों ने लूट लिया । जबतक बड़ी मछली नृपेन्द्र मिश्रा, चंपावत राय ,अनिल मिश्रा, जैसे बड़े लोगों पर जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं होती है और लूट की सारी रकम भगवान राम के खजाने में वसूली कर यथाशीघ्र जमा नहीं कराई जाती है तब तक कांग्रेस पार्टी इस लड़ाई को जारी रखेगी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में स्टेट बार कौंसिल के सदस्य पन्नग कुमार त्रिपाठी, मिडिया प्रभारी विरेन्द्र मिश्रा, संतोष पाण्डेय,चितरंजन मुन्ना, मनोज कुमार अंजनी,हिरा लाल दुबे शक्ति सिंह मनन, ब्रजेश यादव, सत्यनारायण सिन्हा, लाल मोहन सिंह शत्रुघ्न, डॉ भीम तिवारी,रंजीत कुमार,, राकेश पाण्डेय, ओ पी सिंह, लुटावन चौरसिया, अजय पासवान, अमित मिश्रा,अंजनी पांडेय, श्रीकांत पांडेय,यशोदा देवी, साकेत तिवारी, सुजीत कुमार, चन्दन कुमार पासवान, अजय कुमार पासवान, घनश्याम चौधरी, लाल बाबू साह, रामकुमार सिंह, श्रीकांत राय, अरुण कुमार, रामायण राय, आदित्य नारायण सिंह आदि लोग शामिल थे।
