RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक संपन्न, प्रारंभिक विद्यालयों का जोन निर्धारण किया गया।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)22 जून।समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला शिक्षा स्थापना समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की शैक्षणिक व्यवस्था से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया तथा आवश्यक प्रशासनिक बिंदुओं की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान चतरा जिले में संचालित कुल 842 प्रारंभिक विद्यालयों के जोन निर्धारण संबंधी प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की गई। विचार-विमर्श उपरांत संबंधित प्रावधानों एवं आवश्यकताओं के अनुरूप विद्यालयों का जोन निर्धारण किया गया। इस प्रक्रिया का उद्देश्य विद्यालयों के प्रशासनिक प्रबंधन को सुदृढ़ बनाना तथा शिक्षा व्यवस्था के प्रभावी संचालन को सुनिश्चित करना है।
उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शैक्षणिक गतिविधियों के सुचारू संचालन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए समन्वित रूप से कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कार्यों का समयबद्ध एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा, जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

पूर्वी चंपारण:मोतिहारी एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का डीआईजी, डीएम एवं एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण,जिले में एलपीजी आपूर्ति पूरी तरह सामान्य एवं सुचारू।

rktvnews

भोजपुर: जदयू की वर्चुअल बैठक में नीतीश सरकार की वापसी का किया गया आह्वाहन।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में आयोजित थारू होली महामहोत्सव को वर्चुअली संबोधित किया।

rktvnews

भोपाल:बाल कल्याण एवं बाल साहित्य शोध केंद्र ने मनाया स्थापना दिवस।

rktvnews

जिले के तकनीकी विभाग व नगर परिषद अंतर्गत संचालित योजनाओं की हुई समीक्षा!दिये गए कई आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment