RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने मेजर अभिलाषा बराक को यूएन मिलिट्री जेंडर एडवोकेट पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 07 जून।प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज मेजर अभिलाषा बराक को यूएन मिलिट्री जेंडर एडवोकेट पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने बताया कि मेजर बराक लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूएनआईएफआईएल) में एक एंगेजमेंट टीम कमांडर और जेंडर फोकल प्वाइंट के रूप में कार्यरत है।

श्री मोदी ने कहा कि यह सम्मान उनकी अनुकरणीय सेवा और संयुक्त राष्ट्र के शांतिरक्षा प्रयासों में भारत के दीर्घकालिक योगदान का सम्‍मान है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी यह उपलब्धि अनगिनत युवा भारतीयों, विशेष रूप से देश की बेटियों के लिए भी प्रेरणा है जो देश और मानवता की सेवा करना चाहती हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया

‘‘मेजर अभिलाषा बराक को यूएन मिलिट्री जेंडर एडवोकेट पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई। मेजर बराक लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूएनआईएफआईएल) में एक एंगेजमेंट टीम कमांडर और जेंडर फोकल प्वाइंट के रूप में कार्यरत है। यह सम्मान उनकी अनुकरणीय सेवा और संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा प्रयासों में भारत के दीर्घकालिक योगदान का सम्‍मान है। उनकी यह उपलब्धि अनगिनत युवा भारतीयों, विशेष रूप से हमारी बेटियों के लिए प्रेरणा है जो देश और मानवता की सेवा करना चाहती हैं।’’

Related posts

चतरा:नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 के सफल आयोजन को लेकर समन्वय बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:हाई टेक क्रिकेट अकादमी, करमन टोला क्रिकेट क्लब को 9 विकेट से हराया।

rktvnews

दरभंगा हवाई अड्डा सलाहकार समिति की हुई बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने अजमेर से किया सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ।

rktvnews

भोजपुर:महिला चौपाल में समाजसेवी सोनाली सिंह ने समस्याओं को सुन “माई-बहिन मान” योजना से हल का दिया आश्वासन।

rktvnews

स्वच्छता में छोटे शहरों की श्रेणी में नगर पालिका खेकड़ा प्रदेश में अव्वल!नगर पालिका खेकड़ा ने एक नई पहल ऑपरेशन संस्कार अभियान भी चलाया।

rktvnews

Leave a Comment