RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:सड़क परिसंपत्तियों के मुद्रीकरण प्रस्ताव पर स्टेकहोल्डर के साथ परिचर्चा का आयोजन।

RKTV NEWS/पटन(बिहार)05 जून। बिहार के सड़क बुनियादी ढांचे को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने और निजी निवेश को आकर्षित करने के उद्देश्य से पथ निर्माण विभाग के द्वारा राज्य में सड़क परिसंपत्तियों के मुद्रीकरण प्रस्ताव पर स्टेकहोल्डर के साथ परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस परामर्श बैठक का मुख्य उद्देश्य निजी क्षेत्र के निवेशकों और हितधारकों को बिहार के सड़क बुनियादी ढांचे के विकास में भागीदारी के अवसरों को तलाशने के लिए आमंत्रित करना है, जिससे राज्य की आर्थिक गति को और अधिक बल मिल सके।
वर्तमान में बिहार सरकार के स्वामित्व में 3,617 किलोमीटर राजकीय राजमार्ग, 16,784 किलोमीटर मुख्य जिला सड़कें और लगभग 1.29 लाख किलोमीटर ग्रामीण सड़कें हैं। सड़क नेटवर्क का व्यापक विकास और इसके प्रभावी रखरखाव के कारण राज्य में यात्रा के समय में भारी कमी आई है।
सचिव ने कहा कि बिहार प्रदर्शन-आधारित सड़क संपत्ति रखरखाव प्रणाली (Performance-based Maintenance System) को लागू करने में देश का अग्रणी राज्य है। वर्तमान में, पथ निर्माण विभाग अपने प्रदर्शन-आधारित अनुबंध OPRMC के तहत 19,305 किलोमीटर सड़क नेटवर्क के दीर्घकालिक रखरखाव के लिए प्रतिबद्ध है, जिसमें अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) तकनीक को एकीकृत किया जा रहा है।
बिहार आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट 2024-25 का हवाला देते हुए उन्होंने बताया कि राज्य में बढ़ते डिस्पोजेबल आय और बेहतर सड़क कनेक्टिविटी के कारण वाहनों के स्वामित्व में भारी उछाल आया है। पिछले सात वर्षों में बिहार में वाहन पंजीकरण की वार्षिक विकास दर लगभग 6% रही है। वर्ष 2011 से 2024 के बीच परिवहन और संचार क्षेत्र में बिहार ने 7.6% की विकास दर दर्ज की है, जो उत्तर प्रदेश (10.1%) और कर्नाटक (7.7%) के बाद देश में तीसरे स्थान पर है।
सड़क संपत्ति मुद्रीकरण के प्रथम चरण में लगभग 3,000 किलोमीटर राजकीय राजमार्गों और 40 से अधिक पुलों की पहचान की गई है।
कंसल्टेशन मीट के दौरान उपस्थित प्रतिनिधियों के द्वारा उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों का अनुभव साझा करते हुए बताया गया कि बिहार में ‘टोल ऑपरेट एंड ट्रांसफर’ मॉडल, बेस रेट, रेवेन्यू शॉटफॉल , ट्रैफिक सर्वे, लोगों में टोल की राशि देने पर जागरूकता तथा परिसंपत्ति मुद्रीकरण की नई पद्धति को लागू करने की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है।

Related posts

चतरा:गोवा कला गांव में दाल मिल व सरसों तेल मिल स्थापना की दिशा में पहल, उपायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:परीक्षा नियंत्रक के पद मुक्ति व निलंबन तक आमरण अनशन जारी:आज़ाद सिंह

rktvnews

गोपालगंज:जवाहर नवोदय विद्यालय के सत्र् 2024-25 में नवम् व एकादश में नामांकन के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर

rktvnews

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 में दिखाई गई स्थानीय भाषाओं की फिल्में! राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित स्थानीय भाषाओं की फिल्मकारों की फिल्मों का किया गया प्रदर्शन।

rktvnews

स्वतंत्रता में साहित्यकारों औऱ कवियों की विशेष भूमिका

rktvnews

”हमारा समय और लेखक की भूमिका” पर केंद्रित जलेसं का 10वां दिल्ली राज्य सम्मेलन संपन्न, ख़ालिद अशरफ़ अध्यक्ष और प्रेम तिवारी सचिव निर्वाचि।

rktvnews

Leave a Comment