RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)05 जून।नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर शुक्रवार को विकास भवन परिसर के पीछे स्थित हरलाल तालाब के समीप पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण के विस्तार तथा जनसामान्य को वृक्षारोपण के प्रति प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद शामिल हुए। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला योजना पदाधिकारी शिशिर कुमार पंडित, डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी, प्रधान सहायक डीआरडीए सुशील कुमार एवं सहायक परियोजना पदाधिकारी डीआरडीए प्रदीप कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं अधिकारियों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही वृक्षों के संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व पर बल देते हुए अधिकाधिक पौधे लगाने तथा उनके समुचित संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है। वृक्ष न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायक हैं, बल्कि स्वच्छ वायु, जल संरक्षण तथा जैव विविधता के संवर्धन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आमजन से पौधारोपण को जन आंदोलन का स्वरूप देने तथा प्रत्येक व्यक्ति को कम-से-कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का दायित्व निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित चतरा के निर्माण हेतु सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया गया तथा सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Related posts

राजस्थान:राजभवन में तेलंगाना स्थापना दिवस मनाया,राज्यपाल ने कहा, संविधान सर्वोच्च, अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहें।

rktvnews

19 मार्च 23 दैनिक पञ्चांग-ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

गया:लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर सभी निर्वाचि पदाधिकारी एव निर्वाचन कार्य से जुड़े ज़िला स्तरीय पदाधिकारी के साथ बैठक।

rktvnews

झारखंड:बेटियों को मिलने वाला सोने का सिक्का आलमगीर आलम खा गया : हिमंता बिस्वा सरमा

rktvnews

झारखंड:चतरा और सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान दल रवाना।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के मदुरै में ‘भविष्य का निर्माण – ऑटोमोटिव एमएसएमई उद्यमियों के लिए डिजिटल मोबिलिटी’ कार्यक्रम में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment