RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ भव्य वृक्षारोपण।

दिव्यांगजन, बुजुर्ग, युवा, बच्चे एवं थर्ड जेंडर समुदाय की सहभागिता ने बनाया कार्यक्रम को प्रेरणादायी।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)05 जून।”सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद बागपत के कलेक्ट्रेट परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने गुलमोहर का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य निर्माण का संदेश दिया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें दिव्यांगजन, बुजुर्ग महिलाएं, युवा, बच्चे तथा थर्ड जेंडर समुदाय के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर पौधारोपण किया। समाज के विभिन्न वर्गों की इस सहभागिता ने कार्यक्रम को एक जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान किया। पौधारोपण के प्रति लोगों में उत्साह, ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि यदि पृथ्वी को हरा-भरा और जीवनोपयोगी बनाए रखना है तो अधिक से अधिक पौधारोपण करना होगा तथा लगाए गए पौधों का संरक्षण भी सुनिश्चित करना होगा। पौधे हमें ऑक्सीजन, भोजन, फल, छाया तथा जीवन के लिए आवश्यक अनेक संसाधन प्रदान करते हैं, इसलिए प्रत्येक नागरिक को वृक्षारोपण को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ किए गए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के हरित उत्तर प्रदेश के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से साकार किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बागपत ज्योति शर्मा ने भी पौधारोपण कर सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, आंगन, खेत, विद्यालय अथवा कार्यस्थल पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसके संरक्षण का संकल्प भी ले। उन्होंने जनपदवासियों से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। जिलाधिकारी ने हरित भविष्य के निर्माण हेतु अधिकाधिक वृक्षारोपण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर डीएफओ विनोद कुमार, वन क्षेत्र अधिकारी श्रवण कुमार यादव, जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

संचार साथी : साइबर सुरक्षा या साइबर निगरानी?

rktvnews

भाकपा माले का जिलास्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन संपन्न।

rktvnews

बक्सर जिले के सिमरी थाने ने शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर:भगवान महावीर के पंच उपदेश विश्व को एकता के सूत्र में बांधनें के लिए पर्याप्त : प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

rktvnews

प्रो पूनम कुमारी एसबी कॉलेज आरा की बनी प्रभारी प्राचार्या!कॉलेज का विकास और छात्र हित मेरी प्राथमिकता:प्राचार्या पूनम कुमारी

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने राज्य की सुख शांति और समृद्धि के लिए मां भगवती की पूजा अर्चना की।

rktvnews

Leave a Comment