RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में डीएमएफटी अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)04 जून।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में डीएमएफटी अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभागों एवं कार्य एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जिन आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य अब तक पूर्ण नहीं हुआ है, उन्हें शीघ्र पूर्ण करते हुए हैंडओवर की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए।
उपायुक्त ने सिविल सर्जन, दुमका को निर्देशित किया कि नियमानुसार एम्बुलेंस की खरीद की प्रक्रिया ससमय पूर्ण करें, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाया जा सके।
उन्होंने कहा कि डीएमएफटी के तहत विद्यालयों में बाउंड्री निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए। साथ ही जिन विद्यालयों में बाउंड्री की आवश्यकता है, उनकी सूची उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया।
इस दौरान उपायुक्त ने विभिन्न विद्यालयों में पेयजल सुविधा सुनिश्चित करने हेतु बोरिंग कराने का भी निर्देश दिया।
बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:डीएम के निर्देश पर बाढ पीङितों को दी जा रही मुफ्त चिकित्सा।

rktvnews

चतरा: आमजनों की समस्याओं से मुखातिब हुए उपायुक्त रमेश घोलप।

rktvnews

दरभंगा:बाल श्रम उन्मूलन हेतु जागरूकता रथ रवाना।

rktvnews

भोजपुर : बहोरनपुर मे 96 पीस बीयर बरामद ! शराब धंधेबाज फरार।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव से गोकलदास एक्सपोर्ट्स के कार्यकारी संचालक ने की भेंट।

rktvnews

राजस्थान:विभागीय प्री समिट के आयोजन की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment