RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विश्व साइकिल दिवस पर मेरा युवा भारत द्वारा जागरूकता कार्यक्रम एवं साइकिल रैली का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)04 जून। बुधवार को विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत, आरा भोजपुर द्वारा ब्रह्मबतरा में स्वामी विवेकानन्द जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ गुड्डू सिंह , डॉक्टर पीसी के निदेशक डॉ विकास कुमार,भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विभु जैन,रोहित बजरंगी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर साइकिल रैली, हस्ताक्षर अभियान एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन कर युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुड्डू सिंह ने देश की युवा पीढ़ी से साइकिल को जीवन का अभिन्न अंग बनाने की अपील की। उन्होंने कहा, “इस खास दिन पर हम सभी संकल्प लें कि साइकिल को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएंगे और एक फिट, स्वस्थ तथा विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे।
डॉक्टर पीसी के निदेशक डॉ. विकास सिंह ने कहा कि साइकिल केवल एक व्यायाम या एक दिन की हॉबी नहीं, बल्कि सशक्त और स्वस्थ जीवनशैली की पहचान है। उन्होंने युवाओं से साइकिल अपनाने की अपील करते हुए कहा कि इससे शरीर ऊर्जावान रहता है, मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा व्यक्ति स्वस्थ जीवन जी सकता है।
विभु जैन एवं रोहित बजरंगी ने साइकिल को पर्यावरण संरक्षण का सबसे सस्ता, सुंदर एवं टिकाऊ माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग से प्रदूषण में कमी आएगी, पेट्रोल-डीजल की बचत होगी तथा देश के आर्थिक विकास में भी योगदान मिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का उल्लेख करते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल चालित वाहनों पर निर्भरता कम करने के लिए साइकिल एक प्रभावी एवं सकारात्मक विकल्प है।
मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक शशि सिंह ने सभी युवाओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस अभियान को मिल रहे स्नेह, समर्थन एवं ऊर्जा के लिए वे सभी के हृदय से आभारी हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विष्णु मिश्रा ,रूपेश जी, हिमांशु, मनीष एवं अन्य युवाओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने साइकिल को नियमित जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ एवं स्वच्छ भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

Related posts

भोजपुर:महाराजा कॉलेज के बीसीए विभाग द्वारा फेयरवेल और स्वागत का शानदार आयोजन किया विद्यार्थियों ने!कंप्यूटर क्षेत्र में विद्यार्थियों ने क्रांति लाई है जो प्रगति का द्योतक है:प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय

rktvnews

देवघर:राष्ट्रीय भावना की मशाल को प्रज्वलित करते हुए मनाएं संविधान का पर्व: उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा

rktvnews

भोजपुर:मुनिश्री विशल्यसागर जी महाराज का दीक्षा दिवस मनाया गया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:बुंदेलखंड अंचल में बढ़ेगी समृद्धि – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

छत्तीसगढ़ : सीजीएमएससी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने में निभा रही अहम भूमिका: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

rktvnews

बक्सर:मतदान समाप्ति के उपरांत प्रारूप 17 क तथा अन्य दस्तावेजों की संवीक्षा की गई।

rktvnews

Leave a Comment