RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:समाजसेवी,किसान स्व सूर्य कुमार ओझा की 20 वीं पुण्यतिथि पर हुआ पौधारोपण।

ब्रह्मपुर/बक्सर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 जून।समाजसेवी, धर्मनिष्ठ किसान एवं लोकचेतना के संवाहक पंडित स्व सूर्य कुमार ओझा की 20 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर वृक्षारोपण एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों, साहित्यकारों, किसानों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय ओझा को एक किसान नहीं, बल्कि समाज को एक सूत्र में पिरोने वाले धर्मनिष्ठ व्यक्तित्व थे। ग्रामीणों ने बताया कि स्वर्गीय सूर्य कुमार ओझा किसानों के साथ मिल-जुलकर खेती करते थे और जरूरतमंद तथा असहाय परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग प्रदान करते थे। उनका जीवन सेवा, धर्म और समाज के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण था।मौके पर पूर्व कुलपति डॉ धर्मेंद्र तिवारी, रमेश कुमार सुदामा, रामनिवास वर्मा शिशिर, रत्नेश राही, शैलेश कुमार ओझा, शंभू चंद्रवंशी,सतेंद्र पाठक, नित्यानंद ओझा,सुजीत दुबे,सुबोध कुमार, जायसवाल, नित्यानंद पाण्डेय, विजयशंकर पाठक, राजू पाण्डेय, गंगासागर मिश्रा, हरेंद्र मिश्रा, कन्हैया दुबे शैलेश कुमार ओझा, शंभू कुमार चंद्रवंशी, मुकेश मिश्रा,बड़क दुबे, मोहन ओझा आदि ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा काव्य गोष्ठी के माध्यम से स्वर्गीय सूर्य कुमार ओझा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related posts

दरभंगा:एक दिवसीय उन्मुखीकरण-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

मुजफ्फरपुर: डीएम ने किया एमएसएमई-विकास एवं सुविधा कार्यालय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय “प्रदर्शनी-सह-व्यापार मेला” का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:श्रीभगवान सिंह की पत्नी के निधन पर पूर्व एमपी मीना सिंह ने किया शोक व्यक्त।

rktvnews

गढ़वा:भारतीय वायुसेना अग्निवीर भर्ती 2025:उम्मीदवार 11 से 31 जुलाई 2025 तक कर सकेंगे आवेदन।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं सुनी, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित, कई आवेदनों का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान।

rktvnews

पटना : एसआरपी कॉलेज मे स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना।

rktvnews

Leave a Comment