RK TV News
खबरें
Breaking News

श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानवता का संदेश देने का माध्यम है : रंगनाथाचार्य जी महाराज

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 जून।शहर के बैंक कॉलोनी स्थित मनोकामना मंदिर के तृतीय स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान कथा का समापन वैदिक मंत्रोच्चार, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हो गया। पिछले एक सप्ताह से चल रहे इस आध्यात्मिक महोत्सव में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे थे। इस कथा महोत्सव के अंतिम दिन बड़ी संख्या में सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। अपने कथा समाप्ति के अंतिम प्रवचन में महाराज श्री ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं, भक्ति, धर्म, सत्य, करुणा एवं मानव जीवन के आध्यात्मिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को नैतिकता, संस्कार और मानवता का संदेश देने का माध्यम है। कथा श्रवण से मनुष्य के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है तथा भगवान के प्रति श्रद्धा और विश्वास दृढ़ होता है।
पूर्णाहुति कार्यक्रम में क्रांतिकारी गोविंदचार्ज, कुरेशा चार्ज, गोपी शर्मा एवं विष्णु कांत सहित अन्य श्रद्धालुओं ने विशेष रूप से भाग लेकर धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराया। कथा समाप्ति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता गुड्डू सिंह बबुआन के तरफ से 20 हजार श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण का इंजताम किया गया था। आयोजन में सभी भक्तों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए भगवान से सबके कल्याण का आशीर्वाद मांगा।भोजपुर जिले के प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र कुमार पांडा विशेष लोक अभियोजक सत्येंद्र सिंह दारा आरा रेलवे सुरक्षा बल के पोस्ट कमांडर दीपक कुमार राजकीय रेल थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार नवादा थाना अध्यक्ष विपिन बिहारी समेत कई लोग पहुंचे और उन्होंने भागवत कथा का श्रवण किया।
ललन राय मनोज उपाध्याय,सुमन राय,हरेराम राय,पिंटृ शार्मा,धीरज सिंह बिकास उपाध्याय के के सिंह बिनकटेश उपाधयाय लोग मौजूद रहे

Related posts

दुमका:मुख्य सचिव अलका तिवारी ने विधि विधान से की बाबा बासुकीनाथ की पूजा अर्चना।

rktvnews

भोजपुर:कैडेट्स को आपात स्थिति से निपटने हेतु दी गई ट्रेनिंग।

rktvnews

झारखंड: रांची: राज्य के सभी प्रवर्तन एजेंसियों के वरीय पदाधिकारियों के साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राजस्थान के उद्यमियों को किया निवेश के लिए मध्यप्रदेश आमंत्रित।

rktvnews

साहित्य सम्मेलन ने दी काव्यांजलि, जयंती पर बाबू शिवनन्दन सहाय का भी किया स्मरण!हिन्दी’ के लिए नेहरू से लड़ पड़े सेठ गोविन्द दास, मुख्यमंत्री पद की दे दी बलि: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

नारनौल:40वीं राज्य पशु प्रदर्शनी को लेकर डीसी मोनिका गुप्ता ने ली अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment