RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: नाटकों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जा रहा वित्तीय साक्षरता एवं बैंकिंग जागरूकता अभियान।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)03 जून।बिहार ग्रामीण बैंक कि ओर से ग्रामीण क्षेत्रो में वितीय साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में बैंकिंग जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्रीय प्रबन्धक जितेंद्र कुमार के निर्देश पर नाट्य संस्था जन जागृति कला मंच के तत्वाधान में यह वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम नाबार्ड के वित्त पोषण से आयोजित किया जा रहा है। सहार शाखा के आसपास के गांव में नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को बैंकिंग योजनाओं तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। नाटक के जरिए कलाकारों ने ग्रामीणों को साइबर क्राइम से बचाव केवाईसी रि – केवाईसी लोन रिकवरी डिजिटल बैंकिंग खातों में नॉमिनी की अनिवार्यता मृत्यु दावा निपटान प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना किसान केसीसी ऋण जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। जन जागरूकता अभियान फरवरी माह से ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित किया जा रहा है। जिले में कुल 234 वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने में नाटक को अत्यंत प्रभावी माध्यम माना जा रहा है। नाटक दल में जन जागृति कला मंच की दल नायक साधना श्रीवास्तव, चैतन्य निर्भय, आशीष कुमार, भरत, अंबुज श्री एवं शेफाली वर्मा ने अपनी भूमिकाओं का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। वहीं बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय से दुर्गा कुमारी, विनय कुमार ,अमित पटेल द्वारा नाटक टिम को आवश्यक दिशा निर्देश, प्रोत्साहन एवं सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

Related posts

अपराध रोकने में जिला प्रशासन और बिहार सरकार नाकाम:अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी

rktvnews

श्रीकृष्ण अवतार गो सेवा,पर्यावरण संरक्षण और अत्याचारियो से मुक्ति दिलाना था :आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महासप्तमी पर की मां दुर्गा की आराधना,राज्य की सुख और शांति की कि कामना।

rktvnews

एनसीपीसीआर ने पॉक्सो कानून की धारा 39 के अंतर्गत सहायक व्यक्ति के संबंध में आदर्श दिशानिर्देशों के मसौदे पर चर्चा और विचार-विमर्श के लिए परामर्श बैठक की।

rktvnews

बक्सर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी, बक्सर द्वारा माइक्रो ऑब्ज़र्वर प्रशिक्षण का निरीक्षण।

rktvnews

आरा में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मॉडल अस्पताल का शुभारंभ एवं पीआईसीयू भवन का किया उदघाटन।

rktvnews

Leave a Comment