RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर वहां के लोगों को शुभकामनाएं दीं।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 02 जून।प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर तेलंगाना के लोगों को शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि तेलंगाना के लोग अपनी नवाचार और उद्यमशीलता की भावना के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने राज्य की गौरवशाली संस्कृति और साहस एवं दृढ़ संकल्प के इतिहास का भी उल्‍लेख किया। श्री मोदी ने विकसित भारत के स्‍वप्‍न को साकार करने में तेलंगाना के विकास पथ को समर्थन देने की दिशा में केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता जताते हुए राज्य के लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और सफलता के लिए प्रार्थना भी की।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट में लिखा :

‘’तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर तेलंगाना के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। तेलंगाना के लोग अपनी नवाचार और उद्यमशीलता की भावना के लिए जाने जाते हैं। यह राज्य अपनी गौरवशाली संस्कृति और इतिहास के लिए प्रसिद्ध होने के साथ-साथ साहस और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। केंद्र सरकार विकसित भारत के अपने स्‍वप्‍न को साकार करने में तेलंगाना के विकास पथ को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य के लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और सफलता के लिए प्रार्थना।‘’

Related posts

बक्सर:स्वयं सहायता समूह केंद्रित कृषि प्रसार कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

पटना:राजकमल किताब उत्सव:गीतकार जावेद अख़्तर ने किया ‘वैशाली की विरासत’ किताब का लोकार्पण।

rktvnews

बक्सर:मल्टी एजेंसी चेक पोस्ट के कार्यों की समीक्षा।

rktvnews

आईएनएस सर्वेक्षक ने मॉरीशस में हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण पूरा किया।

rktvnews

वाराणसी:काशी तमिल संगमम् 4.0 के तहत नमो घाट पर बच्चों के लिए क्विज, ओरिएंटेशन और सरदार पटेल पर आधारित कटपुतली शो का आयोजन।

rktvnews

ऑपरेशन सिंदूर अभी समाप्‍त नहीं हुआ है; यह सिर्फ एक विराम है: राजनाथ सिंह

rktvnews

Leave a Comment