RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:2 जून को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों की जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 जून।कल 2 जून को जिले के 42 पंचायतों में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों की समीक्षा हेतु जिला पदाधिकारी भोजपुर, तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में ज़ूम बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहयोग शिविर के सफल आयोजन के लिए की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला पदाधिकारी ने सभी पंचायत स्तरीय नोडल पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सहयोग शिविर के आयोजन से संबंधित सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिविर में हेल्प डेस्क पूरी तरह क्रियाशील रहे तथा वहां आने वाले सभी आवेदकों को उनकी समस्याओं एवं सेवाओं से संबंधित उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही प्रत्येक आवेदन की विधिवत प्राप्ति रसीद आवेदकों को उपलब्ध कराई जाए तथा आवेदन का विवरण समानांतर रूप से ऑनलाइन प्रणाली में भी अद्यतन किया जाए।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि यदि कोई आवेदक स्वयं आवेदन लिखने में सक्षम नहीं है तो उसके लिए शिविर स्थल पर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाए, ताकि उसकी शिकायत अथवा आवेदन को सही ढंग से दर्ज किया जा सके। उन्होंने सभी विभागों के लिए स्पष्ट साइनेज (संकेतक बोर्ड) लगाने का निर्देश दिया, जिससे लाभार्थियों को अपने कार्य से संबंधित विभाग तक पहुंचने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
जिला पदाधिकारी ने सभी शिविर स्थलों पर आमजन की सुविधा हेतु पेयजल, बैठने की समुचित व्यवस्था, छायादार स्थान तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शिविर में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं जनहितकारी हों।
जिला पदाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने-अपने पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं, सेवाओं एवं शिकायत निवारण सुविधाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सरकारी सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए अधिक से अधिक लोग इसमें भागीदारी सुनिश्चित करें।
बैठक में अपर समाहर्ता भोजपुर, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड के वरीय पदाधिकारी, सभी पंचायतों के नोडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश:प्रदेश में 19 दिन में 150 करोड़ 58 लाख रुपये से अधिक की हुई कार्रवाई।

rktvnews

छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के मतदान के लिए मतदान दलों की रवानगी शुरू।

rktvnews

अनापत्ति प्रमाण पत्र के नवीकरण हेतु अविलंब निर्धारित शुल्क जमा कराना सुनिश्चित करें सेल्स मैनेजर :जिलाधिकारी

rktvnews

राजस्थान:जनजाति क्षेत्रों की विरासत-विकास के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार ‘अंत्योदय’ से हो रहा आदिवासियों का उत्थान -मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

rktvnews

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी लखनऊ ने टॉप 24 ग्लोबल और इंडियन मल्टीनेशनल कंपनियों के साथ किया एमओयू।

rktvnews

भोजपुर:संत शिरोमणि रविदास जयंती पर वाराणसी की जन्मभूमि से लाई गई मिट्टी का भोजपुर में स्वागत।

rktvnews

Leave a Comment