RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोपाल:मीनाल सीनियर सिटीजन क्लब की साहित्यिक गोष्ठी संपन्न हुई।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)31 मई।मीनाल सीनियर सिटीजन क्लब के तत्वाधान में सुरेश पटवा की अध्यक्षता, विवेक रंजन श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य, प्रशांत चतुर्वेदी के सारस्वत आतिथ्य और मोहम्मद इक़बाल सिद्दीकी और शारदा दयाल श्रीवास्तव की विशिष्ट आतिथ्य में साहित्यिक गोष्ठी संपन्न हुई। क्लब के अध्यक्ष यू सी जैन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए क्लब की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

सुरेश पटवा ने कहा कि “साहित्य समाज की वह धड़कन है जो दिल से दिल की यात्रा में मंजिल पा जाती है।” उन्होंने “थोड़ा थक सा जाता हूँ दूर निकालना छोड़ दिया है”, “मैंने दीवार को नज़र भर के देखा पथरीली दीवार
हरिया गई, मैंने उस पर आँसुओं से कविता लिखी दीवार ख़ुश हुई थोड़ी सी मुस्कुराई” सुनाकर गोष्ठी को ऊंचाइयों प्रदान कीं।

विवेक रंजन ने वरिष्ठ नागरिकों के बीच उपस्थित होकर गौरवान्वित हैं। उन्होंने “एक कोने में सिमट कर राज गई है ज़िंदगी” व्यंग्य रचना का पाठ किया। उन्होंने “सरप्लस” नामक कविता का पाठ करके श्रोताओं को हर्षित कर वाहवाही लूटी।

जय लक्ष्मी विनायक ने “आजकल की शादियों पर व्यंग्य रचना का पाठ किया। प्रशांत चतुर्वेदी ने “बस किनारे तक आकर यह बतलाना चाहता हूँ में समुंदर ही जाना चाहता हूँ।”, अल्का त्रिपाठी ने “अंदरूनी थकान”, शारदा दयाल श्रीवास्तव “करवा में क़ैद सुरक्षा कवच” व्यंग्य का पाठ किया। मोहम्मद इक़बाल सिद्दीकी ने “जीवन रेखा” कहानी का पाठ किया। आरती शर्मा ने सरस मंच संचालन के साथ “बारिश की बूँदे कुछ कहती हम से” सुनाई।
साहित्य प्रेमी विमल कुमार त्यागी अध्यक्ष, डॉ. उत्तम चंद जैन, राजेश भगोलीवाल, किशन कुमार पाहुजा सचि, जे. एस. अस्सी, रविन्द्र खेडकर, बृजेश अग्रवाल, आर. एस. राय, एच. एल. वर्मा, सुधीर मिश्र, जे. सी. श्रीवास्तव, प्रदीप इंजिनियर, अरूण मोरे, एम. के. उदेनिया उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की आगामी मानसून की तैयारियों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

ब्राह्मण के छः धर्म को जानना चाहिए : श्री जीयर स्‍वामी जी महाराज

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल!शहीद पुलिस जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाकात।

rktvnews

भोजपुर:प्राचीन गायन शैली ध्रुवपद व पखावज की अनुगूंज ने किया मंत्रमुग्ध।

rktvnews

वैशाली:महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा बरैला झील: जिला पदाधिकारी

rktvnews

कोरबा : लेख : राजस्व सेवा में बढ़ती गति और सुविधा – कोरबा जिले की 25 वर्षों की उपलब्धि।

rktvnews

Leave a Comment