RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिला हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्सका गठन करते हुए जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देने को किया निदेशित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 मई।जिलाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला सड़क सुरक्षा समिति भोजपुर, तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा National Highway Safety में पारित आदेशों के अनुपालन हेतु District Highway Safety Task Force का गठन करते हुए आवश्यक एहतियाती कार्रवाई करने सम्बन्धी बैठक आयोजित की गई।
जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला सड़क सुरक्षा समिति द्वारा राष्ट्रीय राजमागों से सम्बन्धित सड़क सुरक्षा मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नियमित निरीक्षण एवं अनुश्रवण की कार्रवाई, अवैध अतिक्रमण एवं अवैध संरचनाओं के विरूद्ध कार्रवाई, अवैध पार्किंग एवं भारी वाहनों की अवैध पार्किंग रोकने हेतु विशेष अभियान, दुर्घटनाजनित सम्भावित स्थलो (ब्लैक स्पॉट) की पहचान एवं सुझाव का प्रस्ताव देने, आपातकालीन प्रतिक्रिया एवं चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने, ITMS/ATMS एवं निगरानी प्रणाली को बढ़ावा देने, सड़क सुरक्षा अभियान चलाने के बिंदु पर चर्चा करते हुए अनुपालन सुनिश्चित कराने के निमित्त सम्बन्धित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया ताकि सडक दुर्घटनाओं में सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का पूर्णरूपेण अनुपालन सुनिश्चित हो सके। बैठक में पुलिस अधीक्षक, भोजपुर, असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, भोजपुर, जिला परिवहन पदाधिकारी, भोजपुर, खनन पदाधिकारी, भोजपुर एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारीगण तथा ट्रक ओनर्स के स्वामी, राजमागों पर अवस्थित रेस्टुरेण्ट / ढाबा के संचालक उपस्थित हुए।

Related posts

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर जिले में 3 सिंचाई योजनाओं के मरम्मत एवं जीर्णाेद्धार कार्य की मिली स्वीकृति।

rktvnews

सारण:जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत के 08 मामलों की सुनवाई करते हुए समाधान किया गया।

rktvnews

जिलाधिकारी ने विशेष नामांकन अभियान जागरूकता रथ को झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

भारत और सिंगापुर ने आज कार्मिक प्रबंधन और लोक प्रशासन के क्षेत्र में सहयोग पर वर्तमान समझौता ज्ञापन को 2028 तक पांच वर्ष के लिए बढ़ाने के प्रोटोकॉल दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

मध्यप्रदेश:बैगा परिवारों को पीएम जन-मन योजना से दिलाएं पक्का आवास : राज्यपाल

rktvnews

लैंगिक हिंसा पर जलेसं की कार्यशाला : ‘हर हिंसा स्त्री देह से होकर गुजरती है’

rktvnews

Leave a Comment