RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

मोदी सरकार में देश बदहाल : राकेश त्रिपाठी 

प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राकेश कुमार त्रिपाठी( मध्य में) एवं अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा)01 जुलाई। शाहपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राकेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि 9 साल में मोदी सरकार ने देश को बदहाल कर दिया। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। सरकारी कंपनियों को निजी हाथों में बेचा जा रहा है। कर्मचारियों की छटनी की जा रही है। प्रति वर्ष दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा करने वाली मोदी सरकार रोजगार देने के मामले में फ्लॉप साबित हुई है। बेतहाशा महंगाई बढ़ने से आम जनता और गरीब लोग महंगाई की मार से त्रस्त हैं। नोटबंदी और लॉकडाउन में देश की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी। उन्होंने कहा कि यही सब मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धि है। इस अवसर पर बलराम सिंह, शिव शंकर चौबे, राजेश पांडे, वीरेंद्र तिवारी, आस नारायण ओझा, विक्की पासवान, टुनटुन साह सहित कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा:राज्यस्तरीय विद्यालय कराटे (बालिका) प्रतियोगिता हेतु दरभंगा टीम वैशाली के लिए रवाना।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति हावियर मीलेई से मुलाकात की।

rktvnews

भोपाल:माता-पिता के संस्कार और गुरूओं से प्राप्त ज्ञान के प्रति सदैव रहें कृतज्ञ : राज्यपाल

rktvnews

लावारिस मिलती नवजात बच्चियाँ:झाड़ियों से जीवन तक

rktvnews

बक्सर:केसठ प्रखण्ड अंतर्गत रामपुर में जन संवाद कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर:अशरफ अंसारी के विधान परिषद नामांकन के बाद जिलाध्यक्ष ने दी बधाई।

rktvnews

Leave a Comment