RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:जनजातीय कल्याण के सरकार कर रही प्रभावी प्रयास : राज्यपाल

राज्यपाल जनजातीय समुदाय से संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल।

भोपाल/ मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद)21 मई।राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं ने जनजातीय समुदाय के लिए आवास, आरोग्य और जन कल्याण के प्रभावी कार्य किए है। उन्होंने कार्यक्रम में जनजातीय लोक कलाकारों द्वारा पारंपरिक लोक नृत्य एवं गीतों की आकर्षक प्रस्तुतियां को क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताया है।
राज्यपाल श्री पटेल गुरुवार को पांढुर्णा के ग्राम आमला में आयोजित जनजातीय समुदाय से संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। आमजन को संबोधित किया। राज्यपाल श्री पटेल ने पांढुर्णा जिले के प्रवास के दौरान ग्राम खुटामा में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के हितग्राही श्री राजू धुर्वे के घर पर आत्मीय भोज किया।
राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि आयुष्मान योजना हर व्यक्ति को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने की अभूतपूर्व योजना है। आमजन को गंभीर बीमारियों के उपचार में बड़ी राहत मिल रही है। उन्होंने बताया कि 70 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति को भी योजना में उपचार का लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि विभिन्न आयोजनों में मिलने वाले परिवार उन्हें बताते है कि पक्के आवास का उनका सपना प्रधानमंत्री आवास योजना ने साकार किया है। उन्होंने सिकल सेल बीमारी की जांच एवं उपचार के लिए प्रदेश में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

मानव स्वास्थ्य के लिए प्राकृतिक खेती अत्यंत उपयोगी

राज्यपाल श्री पटेल ने किसानों द्वारा उत्पादित प्राकृतिक जैविक उत्पादों को मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी एवं लाभकारी बताया हैं। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया है। राज्यपाल श्री पटेल ने यह बात ग्राम पंचायत आमला में किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा लगाए गए प्राकृतिक जैविक उत्पादों के स्टॉल पर प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों से चर्चा के दौरान कही है। उन्होंने कृषक मटरूलाल डोंगरे, ग्राम भूम्मा से उनके द्वारा उत्पादित जैविक हल्दी एवं जैविक तुअर दाल तथा कृषक मोरेश्वर दानवे, सौसर से उनके द्वारा उत्पादित शुगर फ्री जैविक काला आलू एवं प्राकृतिक सोना मोती गेहूं की जानकारी प्राप्त की।

विद्यार्थियों ने दी गोंडी नृत्य की प्रस्तुति

राज्यपाल श्री पटेल का सांदीपनि विद्यालय सौंसर के विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर अभिनंदन किया गया। शासकीय हाईस्कूल आमला के विद्यार्थियों ने आकर्षक गोंडी नृत्य की प्रस्तुति दी। राज्यपाल श्री पटेल द्वारा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गए। दिव्यांगता प्रमाण पत्र, क्षय रोगियों को फूड बास्केट, आयुष्मान योजना के हितग्राहियों को कार्ड, भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना के हितग्राहियों को सहायता, किसानों को सॉइल हेल्थ कार्ड और मध्यप्रदेश राज्य आजीविका मिशन तथा पशुपालन विभाग के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गए।
इस अवसर पर कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ द्वारा राज्यपाल श्री पटेल का जामसांवली के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर की प्रतिमा भेंट कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद विवेक बंटी साहू, विधायक विजय चौरे, विधायक नीलेश उईके सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

Related posts

भोजपुर : बोलेरो मे लदा 192 लीटर देशी शराब बरामद! शाहपुर पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

rktvnews

भोजपुर:विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत दी जा रही जानकारियां किसानों के लिए वरदान : डॉ. विकाश सिंह

rktvnews

भोजपुर:बहियारा से कचरा डंपिंग केंद्र को दूसरे जगह किया जाए स्थानांतरित: सांसद सुदामा प्रसाद

rktvnews

भोजपुर:ARYA परीयोजना अंतर्गत नर्सरी ग्रोवर विषय पर पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन।

rktvnews

बागपत:जिला मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ 4 जून को लख्मीचंद पटवारी डिग्री कॉलेज में होने वाली मतगणना के संबंध में की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:शनिवारीय नुक्कड़ श्रृंखला में ‘ ई कइसन इलाज ‘ नाटक की हुई प्रस्तुति।

rktvnews

Leave a Comment