RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: आरा के पकड़ी चौक में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)21 मई।जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार आज आरा सदर अंचल क्षेत्र के पकड़ी चौक में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व अंचलाधिकारी, आरा सदर द्वारा किया गया।
अभियान के दौरान सरकारी भूमि एवं सार्वजनिक मार्गों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीन की सहायता से कई निर्माणों को ध्वस्त करते हुए अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराया गया। अभियान के दौरान संबंधित क्षेत्र में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी।
अंचलाधिकारी ने बताया कि सरकारी भूमि एवं सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही चेतावनी दी गई कि पुनः अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध आवश्यक नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि आमजन की सुविधा, यातायात व्यवस्था एवं सरकारी भूमि की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगे भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related posts

मध्यप्रदेश:सुविधा एप से उम्मीदवार भर सकेंगे ऑनलाइन नामांकन।

rktvnews

भोजपुर:रोटरी क्लब आरा के स्वैच्छिक रक्तदान 50 लोगों ने किया रक्तदान।

rktvnews

अपनी भारी-भरकम कद-काठी के लिए मशहूर हुए भारतीय राजनेता।

rktvnews

लेनिन जयंती और भाकपा-माले स्थापना दिवस पर पूरे भोजपुर जिले में आयोजित हुए कार्यक्रम।आरा के क्रान्तिपार्क में मना भाकपा-माले का स्थापना दिवस समारोह।

rktvnews

खूब खेलो कूदो, अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सफलता के आसमान छूलो : मुख्यमंत्री

rktvnews

गोपालगंज:नवोदय विद्यालय बेलसरा, गोपालगंज में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस।

rktvnews

Leave a Comment