RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने हेतु HPV का राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत पर हुआ टीकाकरण।

एचपीवी टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित और असरदार 8मई 2026 को वेदिक कन्या विद्यालय, टटीरी में आप भी कराये।

RKTV NEWS/बागपत (उत्तर प्रदेश)02 मई।किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए जनपद में HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान कार्यक्रम का आयोजन आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत के अंतर्गत राजकीय कन्या इंटर कालेज बागपत में 6किशोरियों के टीकाकरण जिसमें पायल ( पुत्री कुंती देवी/ अनिल,मुस्कान ( पुत्री फरजाना/सलीम,मोहिनी ( पुत्री रीना/ जीतेन्द्र,शाइस्ता ( पुत्री परवीन/ रहीसू ,साची ( पुत्री मुनिजा/ मेहमूद, नरगिस ( पुत्री साजीदा नसीम का जिलाधिकारी अस्मिता लाल की उपस्थिति में किया गया जिसमें जिलाधिकारी ने उन्हें प्रमाण पत्र देखकर सम्मानित किया और एचपीवी वैक्सीन के बारे में विस्तार पूर्वक बताया इससे क्या लाभ है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर सुरुचि शर्मा ने बताया कि HPV वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव में अत्यंत प्रभावी एवं सुरक्षित है। यह वैक्सीन 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं, जिससे भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत निर्धारित आयु वर्ग की बालिकाओं का चरणबद्ध तरीके से टीकाकरण किया जाएगा। जिसके अंतर्गत अपने विद्यालय में अध्ययनरत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की समस्त बालिकाओं (जिनका 14वां जन्मदिन पूर्ण हो चुका है तथा 15वां जन्मदिन अभी पूर्ण नहीं हुआ है) को दिनांक 08 मई 2026 को वेदिक कन्या विद्यालय, टटीरी में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए एच०पी०वी० (HPV) वैक्सीनेशन कार्यक्रम होगा इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक किशोरियों भाग लेकर टीकारण कराये
आधार कार्ड नंबर सहित टीकाकरण हेतु अनिवार्य रूप से प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करें।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लाभार्थियों तक टीकाकरण की पहुंच सुनिश्चित की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को HPV वैक्सीन के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक बालिकाएं इस अभियान का लाभ प्राप्त कर सकें।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तीरथ लाल ,राजकीय कन्या विद्यालय प्रधानाचार्य प्रीति शर्मा, समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत अधीक्षक डॉ. विभास राजपूत सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व० अटल बिहारी वाजपेयी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने दशमत से मिलकर घटना पर दुख व्यक्त किया और माफी माँगी।

rktvnews

ईआरसीपी से पूर्वी राजस्थान में सर्वांगीण विकास होगा सुनिश्चित: मुख्यमंत्री

rktvnews

बागपत कलेक्ट्रेट लोक मंच पर धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस।

rktvnews

रवनीत सिंह, केंद्रीय रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री ने आज पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

चतरा:जिले में पहली बार दो दिवसीय प्रमंडल स्तरीय प्रतिभा चयन प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment