RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: कुंवर सिंह की प्रतिमा”घोड़ा” का भ्रम फैलाना अपराध: सरफराज अहमद खान

सरफराज अहमद खान द्वारा कुंवर सिंह पार्क में स्थापित बाबू साहेब की प्रतिमा की पूर्व और वर्तमान की साझा की गई तस्वीरें।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)01 मई। स्थानीय वीर कुंवर सिंह पार्क स्थित बाबू कुंवर सिंह की प्रतिमा को लेकर विवाद खड़ा करने वाले भोजपुर के क्षत्रिय कल्याण संघ पर हमला बोलते हुए वीर कुंवर सिंह स्मारक समिति के के महामंत्री सरफराज अहमद खान ने कहा है की 43 वर्षों बाद क्षत्रिय कल्याण संघ को घोड़ा की जगह घोड़ी दिखाई दे रही है।प्रतिमा और घोड़ा से कोई छेड़ छाड़ नहीं की गई है।पार्क में सौंदर्यकरण का कार्य चल रहा है। इसमें बाधा डालने की कोशिश की जा रही है।पहले प्रतिमा और घोड़ा काले रंग में था और अब उसको एक नया लुक दिया गया है।
एक संगठन द्वारा यह भ्रम फैलाना अपराध है।बाबू साहेब किसी एक समुदाय के नहीं थे।उनकी सेना में सभी जाति धर्म के लोग शामिल थे।

सरफराज अहमद खान (महामंत्री,कुंवर सिंह स्मारक समिति)

श्री खान ने भेजे गए मैसेज से स्पष्ट किया है की बाबू साहेब सांप्रदायिक सद्भाव के प्रतीक थे।गंदी राजनीति बाबू साहेब की प्रतिमा को लेकर नहीं किया जाए क्योंकि देश की आज़ादी की लड़ाई में उनके द्वारा दिए गए योगदान को आज भी समाज भूलता नहीं है।ऐसे में सर्व समाज को ठेस पहुंचेगा।

Related posts

राष्ट्र गीत!

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव एमपीपीएससी 2019 व 2020 के चयनित अभ्यर्थियों को 25 जनवरी को देंगे नियुक्ति पत्र।

rktvnews

पटना:जनसुनवाई में सरकार के खिलाफ आरोप पत्र, बेटियों को सुरक्षा देने में सरकार पूरी तरह विफल।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने मेधावी बालिका शिक्षा प्रोत्साहन’ कार्यक्रम के तहत मेधावी बालिकाओं को सम्मानित किया।

rktvnews

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी की अध्यक्षता में मंडुवा अन्त ग्रहण के लक्ष के संबंध में बैठक।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:कनाडा के दंपत्ति ने स्पेशल नीड्स बालक को लिया गोद।

rktvnews

Leave a Comment