RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:जनसुनवाई में अपर समाहर्ता ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)21 अप्रैल।उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आज आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिला अपर समाहर्ता राज महेश्वरम ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कार्यक्रम में पहुंचे फरियादियों ने राशन, पेंशन, आवास, भूमि विवाद, नामांतरण, मजदूरी भुगतान, मुआवजा तथा रोजगार से जुड़ी विभिन्न समस्याएं रखीं। अपर समाहर्ता ने सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का आश्वासन दिया।
सबसे पहले कांडी प्रखंड के ग्राम सुंडीपुर की अंजू देवी ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी सड़क किनारे स्थित जमीन पर उनके रिश्तेदारों द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया है, जबकि उक्त भूमि उन्हें बंटवारे में मिली थी। उन्होंने बताया कि उसी जमीन पर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण की स्वीकृति भी मिली है। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की।
नगर उंटारी के ग्राम नरही की रुकशान खातून ने बताया कि उन्हें 20 जून 2025 तक मईंयाँ सम्मान योजना का लाभ मिल रहा था, लेकिन गलत तरीके से नौकरीपेशा होने का आरोप लगाकर इसे बंद कर दिया गया। जांच में आरोप गलत पाए जाने के बावजूद योजना का लाभ बहाल नहीं किया गया। उन्होंने बकाया राशि सहित पुनः लाभ शुरू करने की मांग की।
डंडई प्रखंड के ग्राम जरही की पार्वती देवी, जो एक दिव्यांग महिला हैं, ने शिकायत की कि उन्हें स्वीकृत चापाकल एवं जल मीनार उनकी जमीन के बजाय किसी अन्य की जमीन पर स्थापित कर दिया गया है। उन्हें पानी लेने से भी रोका जाता है तथा स्थानीय लोगों द्वारा धमकाया जाता है। उन्होंने अपनी जमीन पर जल सुविधा बहाल करने और सुरक्षा की मांग की।
गढ़वा के नारायणपुर निवासी अमरेश शर्मा ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत आवेदन करने के बावजूद अब तक लाभ नहीं मिलने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि संबंधित विभाग से स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा है। अतः उन्होंने शीघ्र स्वीकृति दिलाने की अपील की।
जनसुनवाई के दौरान अन्य कई फरियादियों ने भी अपनी समस्याएं रखीं, जिन पर अपर समाहर्ता ने संबंधित विभागों को संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Related posts

भारतीय तटरक्षक बल ने समन्वित समुद्री-हवाई अभियान के जरिए अंतरराष्ट्रीय तेल तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन बापू टावर का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करने का दिया निर्देश।

rktvnews

मोतिहारी:स्वच्छ निष्पक्ष एवं भयमुक्त माहौल में लोक सभा निर्वाचन-2024 को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में बैठक -सह- प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर के निर्मला शिक्षा भवन उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने मैट्रिक मे लहराया परचम।

rktvnews

भोजपुर: संगीत समारोह में रस एवं भाव की मनोहारी प्रस्तुति से दर्शक हुए भाव विभोर।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति ने जोशीमठ के लिए 1658.17 करोड़ रुपये की Recovery & Reconstruction (R&R) योजना को मंजूरी दी।

rktvnews

Leave a Comment