RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने पेंशन अदालत की समीक्षा बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)20 अप्रैल।उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में पेंशन अदालत से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ लंबित पेंशन मामलों की प्रगति, निस्तारण की स्थिति तथा लंबित मामलों के कारणों की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी विभाग पेंशन से जुड़े मामलों का त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि सेवानिवृत्त कर्मियों को समय पर उनका अधिकार मिल सके। उन्होंने कहा कि पेंशन लाभार्थियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारी संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें। बैठक के दौरान यह भी निर्देशित किया गया कि लंबित मामलों का विभागवार सूची तैयार कर समयबद्ध तरीके से उनका निराकरण किया जाए। जिन मामलों में तकनीकी अथवा दस्तावेजी बाधाएं हैं, उन्हें प्राथमिकता से दूर करते हुए शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि पेंशन अदालत के दौरान प्राप्त आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। बैठक में शिक्षा विभाग, कृषि विभाग,प्रखंड,अंचल स्तरसे संबंधित अधिकांश मामले थे ।आगे उपायुक्त ने समाहरणालय में उपस्थित पेंशनधारियों से बात कर उनकी शिकायतों को सुना तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को लंबित मामलों का निष्पादन शीघ्र करने का निर्देश दिए।

Related posts

शिक्षा मंत्रालय ने विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानसिक स्वास्थ्य और साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला आयोजित की।

rktvnews

राजनैतिक व्यंग्य:मास्टर स्ट्रोक ही मास्टर स्ट्रोक, गिन तो लें!

rktvnews

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर) ने स्वच्छता पखवाड़ा मनाया।

rktvnews

बिहार: सांसद सुदामा प्रसाद संसद के शीतकालीन-सत्र में उठाएंगे व्यवसाइयों से जुड़े मुद्दे।

rktvnews

एनएचपीसी ने अपने कर्मचारियों के लिए ‘ज्ञानांकन – द बिजनेस क्विज’ का आयोजन किया।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने नई दिल्ली में इटली के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

rktvnews

Leave a Comment