RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर :पुण्यतिथि पर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 अप्रैल।बहादुर फुटबॉल क्लब कल्याणपुर के तत्वाधान में युवा नेता धर्मेंद्र यादव के पिता स्वर्गीय जयनाथ यादव के प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।19 अप्रैल 2026 को टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला महेंद्र नारायण फुटबॉल क्लब पिरौटा बनाम बजरंग फुटबॉल क्लब बरजा के बीच कल्याणपुर के खेल मैदान पर खेला गया इस मैच में शुरुआती क्षण में पिरौटा को एक शानदार सुनहरा अवसर गोल करने के लिए मिल गया बरजा टीम के गलत खेल के कारण पिरौटा को गोल करने का अवसर प्राप्त हो गया पिरौटा टीम के तरफ से वरुण कुमार अपने टीम के लिए शानदार गोल किया इस तरह पिरौटा टिम मैच में एक गोल से आगे हो गई मध्यांतर तक पिरौटा टीम एक गोल से आगे रही मध्यांतर के बाद फिर से खेल प्रारंभ हुआ दूसरे हाफ के अंतिम क्षण में अरविंद कुमार ने अपनी टीम के लिए दूसरा गोल कर दिया इस तरह पिरौटा टिम 2-0 से मैच जीत कर सेमी फाइनल का टिकट कटवाया मैच के मुख्य अतिथि के रूप में कल्याणपुर पंचायत के मुखिया भाई वीरेंद्र सरपंच राम आशीष यादव बीडीसी मोहम्मद वकील वार्ड नंबर 6 के वार्ड कमिश्नर श्री घनश्याम उपाध्याय वार्ड नंबर 4 के वार्ड कमिश्नर कृष्णा गोंड ने एवं मध्य विद्यालय कल्याणपुर के शिक्षक श्री चंदेश्वर यादव खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और बाल को कीक मार कर मैच का उद्घाटन किया इस मैच के निर्णायक के रूप में भूतपूर्व फुटबॉल खिलाड़ी मंजन खान धर्मेश उपाध्याय परशुराम महतो और पोल जज के रूप मे पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी किसान डोम और विक्रम पासवान उपस्थित थे और उपस्थित लोगों में पुतुल उपाध्याय बसंत उपाध्याय घोटन पासवान रविंद्र यादव बिट्टू यादव मुन्ना यादव पवन यादव जीवुत गोंड सुनील निक्की शर्मा सरोज डोम छोटू डोम अन्य लोग उपस्थित थे टूर्नामेंट का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच युवा फुटबॉल क्लब दक्षिण एकौना बनाम झौवा फुटबॉल क्लब के दिनांक 21 अप्रैल 2026 को अपराहन 3:00 बजे से कल्याणपुर के खेल मैदान पर खेला जाएगा

Related posts

सावन की दूसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव की गूंज से गुंजायमान हुए शिवालय।

rktvnews

जिला पदाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक।

rktvnews

चतरा:मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 अंतर्गत प्री फील फॉर्म 6 व फॉर्म 6 से संबंधित बैठक संपन्न।

rktvnews

आरईसी ने आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत रांची में ‘बिजली उत्सव’ का आयोजन किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने उत्कल दिवस की बधाई दी।

rktvnews

देवघर: बाबा मंदिर प्रांगण स्थित सभी दानपात्रों को मंदिर प्रशासन की देखरेख में खोला गया।

rktvnews

Leave a Comment