RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:संगठन सृजन अभियान को घर घर पहुंचाना पार्टी का उद्देश्य :जिलाध्यक्ष श्रीधर तिवारी

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 अप्रैल।19 अप्रैल को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशन में भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा शहीद भवन, आरा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ श्रीधर तिवारी ने की, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।बैठक को संबोधित करते हुए डॉ तिवारी ने बताया कि बिहार में कांग्रेस का “संगठन सृजन अभियान” 17 फरवरी से चल रहा है। अभियान का उद्देश्य आगामी चुनावों से पहले चन जन से संपर्क के साथ साथ
बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन को मजबूत करना है।हर स्तर पर नई कमेटियों का गठन किया जा रहा है ।उन्होंने “सृजन साथी” डिजिटल अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि BPCC ऐप के माध्यम से कोई भी 18 वर्ष से अधिक आयु का बिहार का मतदाता 50 रुपये शुल्क देकर 5 वर्षों के लिए जुड़ सकता है।
डॉ तिवारी ने कहा कि अब पार्टी में ऊपर से नेतृत्व थोपने की परंपरा समाप्त की जा रही है। प्रत्येक जिले में पर्यवेक्षक भेजकर कार्यकर्ताओं की राय से जिला और प्रखंड अध्यक्ष का चयन किया जा रहा है। धन्यवाद ज्ञापन प्रमोद राय ने किया। बैठक में डॉ शशि कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष अशोक राम, मीडिया प्रभारी विरेन्द्र मिश्रा, धनश्याम उपाध्याय, अशोक यादव, प्रो. अरुण कुमार सिंह, बबन पांडेय, शशिकांत तिवारी, भानु प्रताप सिंह, संतोष, अमित द्विवेदी, संतोष पांडेय, राजेश कुमार, मनन कुमार सिंह, सम्पत सिंह, लाल मोहन सिंह, मदन मोहन तिवारी, रवि राम, सूर्य प्रकाश, अब्दुल सलाम कुरैशी, गजेन्द्र चौधरी, मोहम्मद सारिक खान, नन्दजी राम, आशुतोष सिंह, लाल देव सिंह, लाल बाबू साह, साकेत तिवारी, अंकित पांडेय, मोहम्मद शाहिद खान, चंदन सिंह, रंजीत यादव, घनश्याम चौधरी, रोहित श्रीवास्तव, विनीत पाठक, अभिमन्यु सिंह, पवन कुमार सिंह, रमन कुमार उपाध्याय, प्रेम रंजन सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर:गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है:समाजसेवी गोपाल प्रसाद

rktvnews

मध्यप्रदेश:भिंड जिले के अटेर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 71-किशुपुरा नंबर-3 में पुनर्मतदान के आदेश।

rktvnews

लखीसराय:पहचान पत्र साथ ले, जाना देने वोट आना नहीं है लोभ में,भय दारू या नोट।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्वकर्मा पूजा पर की पूजा- अर्चना।

rktvnews

गिरीडीह:समाहरणालय सभागार में समर / CMAM कार्यक्रम के अंतर्गत समीक्षात्मक बैठक सह 0-06 माह के शिशुओं में कुपोषण के खतरे की पहचान एवं प्रबंधन को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

सौभाग्य है कि देश में सर्वाधिक बाघ मध्यप्रदेश में हैं – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment