RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका: उपायुक्त ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर शहर की विधि-व्यवस्था का लिया जायजा।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)19 अप्रैल।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने दुमका शहर के विभिन्न चौक-चौराहों एवं प्रमुख स्थलों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर के संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों को चिन्हित कर वहां अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, ताकि निगरानी व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ की जा सके।उन्होंने कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग, रख-रखाव एवं तकनीकी गुणवत्ता बनाए रखने पर भी विशेष बल दिया।
कंट्रोल रूम निरीक्षण के दौरान उपायुक्त द्वारा जिले में आयोजित झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (विज्ञापन संख्या-1/2026) के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की गई। जिला अंतर्गत कुल 19 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित की गयी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई—प्रथम पाली पूर्वाह्न 10:00 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 03:00 बजे से 05:00 बजे तक आयोजित की गयी।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार,अपर समाहर्ता,डीआईओ,ईडीएम आदि उपस्थित थे।

Related posts

नोट्रे डेम कप जिला शतरंज प्रतियोगिता 14 मई से

rktvnews

आयुर्वेद को और मजबूत बनाने के लिए प्रौद्योगिकी और अनुसंधान को एकीकृत करें: प्रताप राव जाधव

rktvnews

योजनाएं आदिवासियों के नाम पर और कल्याण कॉरपोरेटों का!

rktvnews

कोई पानी डाल दे तो मैं भी चौंच भर पीलूं: चुपचाप मरते परिंदों की पुकार।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 26 मई 25

rktvnews

झारखंड: रांची:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिले के पोस्टल बैलेट के नोडल पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment