RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:10वीं बोर्ड में RVS पब्लिक स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन।

आदित्य कुमार और हर्ष कुमार

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 अप्रैल।सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में आरवीएस स्कूल सनदिया के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।स्कूल के छात्र आदित्या ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हर्ष कुमार ने 91.8 प्रतिशत के साथ दूसरा, अदिति कुमारी ने 90 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अभिषेक ने 89.4 प्रतिशत और अब्दल ने 88 प्रतिशत अंक लाकर क्रमशः चौथा और पांचवां स्थान हासिल किया।
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका डॉ कांति सिंह, प्रधानाचार्या अमृता कुमारी सिसोदिया, सहायक निदेशक डॉ कुमार विजयेश एवं प्रबंधक अरुण कुमार बाला सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे।विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related posts

टिटहरी: प्रकृति की मौन चेतावनी:“जहाँ विज्ञान चूक जाता है, वहाँ टिटहरी पहले चेताती है”!

rktvnews

नारी शक्ति सम्मान:महिला सशक्तिकरण और उनके स्वास्थ्य पर कार्य करने वाली “डॉ चंचल शर्मा” एक मिशाल।

rktvnews

“भीड़” के एक्सक्लूसिव प्रीमियर के साथ सिनेमाई हदें तोड़ने जा रहा है एंड एक्सप्लोर एचडी।

rktvnews

भोजपुर:अप्रवासी भारतीयों पर बर्बरता को ले केंद्र सरकार के विरुद्ध कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन।

rktvnews

दुमका:बकरीद पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अन्तर्गत 1263.95 करोड़ रूपये की राशि को लाभार्थियों के बैंक खाते में डी.बी.टी. के माध्यम से किया हस्तांतरित।

rktvnews

Leave a Comment