RK TV News
खबरें
Breaking News

उमरिया:कलेक्टर ने स्व-गणना पोर्टल पर पंजीकरण कर जिलेवासियों को सक्रिय भागीदारी निभाने कि अपील की

उमरिया/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)18 अप्रैल।जिले में 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चल रहे जनगण प्रक्रिया के तहत स्व-गणना को गति देने के लिए कलेक्टर राखी सहाय ने स्वयं आगे आकर स्व-गणना पोर्टल पर अपना पंजीकरण करते हुए नागरिकों को स्व गड़ना करने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने कहा कि सही और पूर्ण जानकारी देना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है, इससे योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन संभव होता है। जनगणना देश की रीढ़ है, यह विकास की नींव है। इसमें पूर्ण निष्ठा और सत्यता के साथ भाग लेना चाहिये। यह जनगणना हमारे बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए है।
उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे स्व-गणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएं और समय पर अपने परिवार की पूरी जानकारी दर्ज करें। कलेक्टर ने यह भी बताया कि इस प्रक्रिया से सरकार को सटीक आंकड़े मिलेंगे,जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य,रोजगार सहित विभिन्न क्षेत्रों में योजनाएं प्रभावी तरीके से लागू की जा सकेंगी।उन्होंने जिलेवासियों से स्व गणना करने के लिए आधिकारिक पोर्टल का ही उपयोग करने की अपील की।

Related posts

राजस्थानी संस्कृति की अद्भुत प्रस्तुतियाँ, पद दंगल और रिम भवई की प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्र मुग्ध।

rktvnews

धमतरी : गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास

rktvnews

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्तर पर लोकतंत्र की शुरुआत की”: डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला पोषण समिति की बैठक में दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

देवघर:प्राचीन, अनोखा और अलौकिक है बाबा मंदिर में बेलपत्र प्रदशर्नी का आयोजन: उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा

rktvnews

भोजपुर;देशी गाय के गोबर व गौमूत्र से बढ़ेगी मिट्टी की उर्वरता।

rktvnews

Leave a Comment