RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से किया आरा मंडल कारा का निरीक्षण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 अप्रैल।आज प्रातः 5:00 बजे मंडल कारा, आरा का संयुक्त निरीक्षण जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया तथा पुलिस अधीक्षक, भोजपुर मिस्टर राज द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान शल्य चिकित्सा वार्ड सहित विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण किया गया एवं बंदियों से स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सकीय सुविधाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई।
इस क्रम में कारा की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की रहन-सहन की स्थिति, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं समुचित रख-रखाव की समग्र समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी ने जेल अधिकारियों को सुरक्षा मानकों को और सुदृढ़ करने एवं कैदियों के स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने हेतु निर्देशित किया। साथ ही, परिसर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए गए।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक (मंडल कारा, आरा), अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आरा सदर-1 एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:अच्छी शिक्षा हेतु अच्छा स्वास्थ्य होना आवश्यक : योगाचार्य सूरज प्रकाश

rktvnews

भोजपुर:चौकीदार दफादर संघ के बैनर तले शहादत दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा प्रखंड परिसर में किया गया वृक्षारोपण,पर्यावरण सुरक्षा की ली गई शपथ।

rktvnews

दरभंगा:प्रमण्डल के 50वें वर्ष पूरा होने के अवसर पर जारी किया गया लोगो।

rktvnews

बलिया:स्वामी विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर कवि गोष्ठी एवं नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन।

rktvnews

बक्सर: डी.के. कॉलेज, डुमराॅव में कॉलेज की संस्थापिका धरिक्षणा कुवंरी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment