RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका: उपायुक्त की अध्यक्षता में जांच टीम द्वारा किए गए निरीक्षण कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)17 अप्रैल। गुरुवार को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में बाल विकास परियोजना कार्यालयों में संचालित योजनाओं की जांच को लेकर गठित टीम द्वारा किए गए निरीक्षण कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। ज्ञात हो कि उपायुक्त द्वारा गठित टीम द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में संचालित बाल विकास परियोजना कार्यालयों में योजनाओं के क्रियान्वयन की जांच की गई। आज आयोजित समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने सभी जांच करने वाले अधिकारियों से क्रमवार प्रतिवेदन प्राप्त किया।

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जांच के दौरान जो भी कार्य नियमानुसार नहीं पाए गए हैं, उन पर नियमानुकूल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जांच प्रतिवेदन को ससमय समेकित कर प्रस्तुत करें तथा जिन मामलों में सुधार की आवश्यकता है, वहां त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उपायुक्त ने कहा कि सभी योजनाओं का संचालन पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ किया जाना अनिवार्य है, ताकि लाभुकों को योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके।
बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग 21 अक्टूबर 24

rktvnews

स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग द्वारा जागरूकता रैली का हुआ आयोजन!स्लोगन लेखन तथा पर्यावरण सुरक्षा पर केंद्रित रहा कार्यक्रम:डा लतिका वर्मा

rktvnews

हरियाणा:CET की डेट एक्सटेंशन का दिखावा,महज 48 घण्टे बढे,कौन जिम्मेदार है इस टॉर्चर के लिए?

rktvnews

खुशियों की दास्तां – फसल बदली तो संजीव की जिंदगी भी बदल गई!

rktvnews

मध्यप्रदेश:अपना दल (एस) मध्य प्रदेश का चिंतन शिविर भोपाल में संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसन अल बोल्किया से मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment