RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 99वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 17 अप्रैल।उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के जननायक स्थल पर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 99वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
उपराष्ट्रपति ने इस अवसर पर आयोजित प्रार्थना सभा में भाग लिया और दिवंगत नेता की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।
चंद्रशेखर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि वह एक दूरदर्शी नेता, निडर सांसद और लोकतांत्रिक मूल्यों के अडिग समर्थक थे। उन्होंने कहा कि श्री चंद्रशेखर सार्वजनिक जीवन में सत्यनिष्ठा के प्रतीक थे और वे सामाजिक न्याय एवं राष्ट्रीय एकता के आदर्शों के प्रति पूर्णरूप से प्रतिबद्ध रहे।
इस अवसर के महत्व का उल्‍लेख करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि राष्ट्र उनके शताब्दी वर्ष की शुरुआत कर रहा है, ऐसे में यह उनके द्वारा संजोए गए सिद्धांतों- साहस, सादगी और राष्ट्र के कल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता- को बनाए रखने के सामूहिक संकल्प को नवीनीकृत करने का एक अवसर है।
उपराष्‍ट्रपति ने आशा व्यक्त की कि चंद्रशेखर की विरासत आने वाली पीढ़ियों को सत्‍यनिष्‍ठा और दृढ़ विश्वास के साथ राष्ट्र की सेवा करने के लिए प्रेरित करती रहेगी।

Related posts

गिरीडीह:जिला परियोजना पदाधिकारी, यूआईडी ने जिले के विभिन्न मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में आधार अद्यतीकरण एवं APAAR बनाने हेतु आयोजित कैम्प का निरीक्षण किया, आधार ऑपरेटर को दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने “जलीय जीव रोग – उभरती चुनौतियां और तैयारियां” विषय पर संगोष्ठी का उद्घाटन किया।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार नक्सलियों के विरुद्ध रुथलेस अप्रोच के साथ आगे बढ़ रही है।

rktvnews

17 मार्च को रसोइया महासंघ जिलाधिकारी सासाराम के समक्ष करेगा धरना प्रदर्शन।

rktvnews

लोक सभा अध्यक्ष ने के.एस. हेगड़े को पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment