RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:सहारा वृद्धाश्रम का भव्य शुभारंभ, बुजुर्गों के सम्मान की दिशा में अहम पहल।

स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन के लिए नई उम्मीद।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)16 अप्रैल।सामाजिक सुरक्षा निदेशालय, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत पश्चिमी चंपारण के बेतिया में ‘सहारा वृद्धाश्रम’ का भव्य शुभारंभ किया गया। उमंग बाल विकास आवासीय दिव्यांग प्रशिक्षण संस्थान (पटना) द्वारा संचालित इस पहल को जिले के वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और सुविधायुक्त जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन एवं रिबन काटकर किया गया। यह वृद्धाश्रम बेतिया के बड़ा रमना अनाथालय कैंपस में स्थापित किया गया है, जहाँ पूर्व में मुख्यमंत्री वृद्ध जन आश्रय स्थल संचालित था। अब यह नगर निगम से समाज कल्याण विभाग को स्थानांतरित कर दिया गया है।
उद्घाटन अवसर पर सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा विकास कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) शिवम गुप्ता, सहायक निदेशक बाल संरक्षण दिलीप कामत, नगर प्रबंधक संतोष कुमार, उमंग बाल विकास के सचिव सतीश कुमार, अधीक्षक आदित्य कुमार “मधुकर” एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अंजनी कुमार सिन्हा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया। इस दौरान वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के बीच हेल्थ किट, फूड किट और आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया गया। 15 अप्रैल को आयोजित कार्यकारिणी समिति की बैठक में लाभार्थियों एवं कर्मियों का चयन भी किया गया। उमंग बाल विकास संस्था ने अपने निजी संसाधनों से वृद्धाश्रम को एक ई-रिक्शा भेंट किया, जो बुजुर्गों के आवागमन, चिकित्सकीय जरूरतों और मनोरंजनात्मक गतिविधियों में सहायक होगा।
सहारा वृद्धाश्रम’ बुजुर्गों के लिए केवल आश्रय नहीं, बल्कि सम्मान और देखभाल का प्रतीक बनकर उभरा है, जहाँ उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और गरिमामय जीवन का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

Related posts

नाथद्वारा का गौरव: “विश्वास स्वरूप” ने 15 लाख पर्यटकों का आंकड़ा किया पार।

rktvnews

पटना:छायावाद के प्रमुख स्तम्भ थे महाकवि जयशंकर प्रसाद: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

ट्रैफिक यातायात डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु को साइबर क्राइम थाने की कमान।

rktvnews

भोजपुर:कृषक खाद बीज और दवा का उचित प्रयोग कर लाभ उठावें :डा पीके द्विवेदी

rktvnews

नियमित टीकाकरण से कई रोगों से बचाव संभव:एसीएमओ डा. के एन सिन्हा

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में सीएसआर प्राधिकार समिति की बैठक की गई।

rktvnews

Leave a Comment