RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उप विकास आयुक्त ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय, देवघर का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)16 अप्रैल।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार बुधवार को उप विकास आयुक्त श्री पीयूष सिन्हा द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम के साथ देवघर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यालयों की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करना और विकास योजनाओं की धरातलीय स्थिति की समीक्षा करना था।
इसके अलावा निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा ने प्रखंड के सुपरवाइजरों, अंचल कर्मियों और क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ विभागवार समीक्षा बैठक की। उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति, फाइलों के संधारण और लंबित मामलों की स्थिति की जांच की। श्री सिन्हा ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी विकास कार्यों का क्रियान्वयन समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए। आगे उप विकास आयुक्त ने क्षेत्रीय कर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे नियमित रूप से ‘फील्ड विजिट’ करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं की सतत निगरानी करना अनिवार्य है ताकि अंतिम व्यक्ति तक सरकारी लाभ सुलभता से पहुँच सके। लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। समीक्षा बैठक के पश्चात उप विकास आयुक्त ने कार्यालय के कार्य संचालन, कर्मियों की बायोमेट्रिक, रजिस्टर उपस्थिति और अभिलेखों के रख-रखाव का जायजा लिया। उन्होंने आमजन को दी जाने वाली सेवाओं की समयबद्धता की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को चिन्हित करते हुए उन्होंने उसे यथाशीघ्र दूर करने का आदेश दिया।
निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा ने कहा कि सरकारी कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता प्रशासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा मौके पर उपरोक्त के अलावा जिला स्तरीय टीम के साथ प्रखंड एवं अंचल के कई पदाधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा:GeM पोर्टल से सामग्रियों एवं सेवाओं की अधिप्राप्ति हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

जयपुर में ‘योग महोत्सव’ में 15,000 से अधिक लोग शामिल हुए।

rktvnews

नवादा:जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने जिला अभिलेखागार कार्यालय, नवादा का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

23 अप्रैल कोविड-19 अपडेट।

rktvnews

‘बिन तेरे बेचैन’ – हरियाणवी सिनेमा में प्रेम, जुनून और मानसिक उथल-पुथल की अनोखी कहानी।

rktvnews

पटना :उद्योग विभाग ने नई MSME नीति के लिए हितधारकों से मांगे सुझाव, उद्योग एवं व्यापारिक संगठनों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श।

rktvnews

Leave a Comment