RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से किया EVM/VVPAT वेयरहाउस का निरीक्षण।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 अप्रैल।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक भोजपुर के द्वारा संयुक्त रूप से ईवीएम/वीवीपैट (EVM/VVPAT) वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में रखी गई मशीनों की सुरक्षा, लॉग बुक का संधारण, प्रवेश-निष्कासन नियंत्रण, सीसीटीवी निगरानी, अग्निशमन यंत्र और बैकअप व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की गई।
पुलिस अधीक्षक भोजपुर ने निर्देश दिया कि सुरक्षा कर्मी बिना अनुमति अपने स्थान से न हटें, 24 घंटे सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए, लॉग बुक में प्रत्येक प्रवेश की जानकारी दर्ज हो तथा वेयरहाउस का वातावरण हमेशा सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित रहे। जिला पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए सभी अधिकारी एवं कर्मी अपने दायित्व को पूरी जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ निभाएं।
इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मी भी उपस्थित रहे।

Related posts

बीटीएमसी के निर्माणाधीन नए भवन का निरीक्षण जिला पदाधिकारी गया सह अध्यक्ष बीटीएमसी डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा किया गया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल ने बेडमिंटन खेलकर नव-निर्मित कोर्ट का किया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:22 जून को होगा भोजपुर और बक्सर जिला का संत सम्मेलन, कमिटी गठित।

rktvnews

स्कॉटलैंड में विधानसभा अध्यक्ष ने प्रवासी राजस्थानीयों से की मुलाकात प्रवासियों ने राजस्थानी संस्कृति को रखा है जीवंत -विधानसभा अध्यक्ष

rktvnews

प्रधानमंत्री ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल कर्मियों को स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

दरभंगा: कुशेश्वरस्थान प्रखंड अंतर्गत पकाही झझड़ा पंचायत में किया गया विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment