RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:चकिया गांव के अखाड़ा कब्रिस्तान में मुखिया फंड से बना जनाजा गाह उद्घाटित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 मार्च।रमदान के आखिरी जुमा 20 मार्च को सनदिया पंचायत के चकिया गांव में अखाड़ा कब्रिस्तान में जनाजा गाह का उद्घाटन पूर्व विधायक डॉ अनवर आलम एवं सामाजिक कार्यकर्ता सरफराज अहमद खान, अवकाश प्राप्त डीएसपी मसलेहज्जमा, जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया गया।इस अवसर पर चकिया गांव के सम्मानित लोगों की उपस्थिति रही। हरेंद्र कुमार मुखिया द्वारा अपने फंड से जनाजा गाह बनवा कर एक मिशाल कायम किया है। कब्रिस्तान के भीतर तीन हजार स्क्वायर फीट में एंगल व मजबूत सेड लगाकर इसका निर्माण हुआ है।अब बरसात या गर्मी में भी बिना कोई परेशानी के जनाजा का नवाज होगा जो बहुत बड़ी बात है।
पूरे शाहाबाद में इस तरह का किसी भी कब्रिस्तान में जनाजा गाह नहीं है। डॉ अनवर आलम ने अपने भाषण में हरेंद्र कुमार मुखिया को साधुवाद और बधाई दिया और आगे भी मुखिया से इस तरह का कार्य करते रहने की अपील की। सरफराज अहमद खान ने कहा कि चुनाव में कोई जीते या हारे हरेंद्र कुमार मुखिया का जनहित में काम करके अमर हो गये। इस काम से सामाजिक सदभाव का मार्ग मजबूत हुआ है।सभा का संचालन प्रो खुशनुद आलम ने किया ओर समापन जाकिर हुसैन ने किया,, उपस्थित लोगों में पूर्व सरपंच विष्णु यादव,, आफताब मंजर, हाजी सौहेल, जहांगीर साहब, नसीम अहमद, आदिल हुसैन , आसिफ इकबाल, मुख्तार अहमद, बहुत से सम्मानित लोगों की उपस्थिति रही।

Related posts

बागपत:युवाओं, महिलाओं संग दिव्यांगों को भी मिला रोजगार, सभी के लिए पूरा हुआ रोजगार का सपना।

rktvnews

रामलीला:आठवें दिन मां सीता के हरण का हुआ सफल मंचन।

rktvnews

पैकेजिंग उद्योग शिखर सम्मेलन में नवाचार और अर्टिकिफिशल इंटेलिजेंस को वैश्विक स्तर पर मिलेगी पहचान : डॉ तनवीर आलम

rktvnews

जीएमसी रोबोट से होगा घुटना एवं कूल्हे का प्रत्यारोपण : मंत्री सारंग

rktvnews

वाराणसी:सातवें समूह ने किया काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन, काशी और तमिल के ऐतिहासिक संबंधों को जाना।

rktvnews

दुमका:शिक्षक सम्मान-सह-प्रतिभा अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment