RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली :जिले में एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध:अपर समाहर्ता संजय कुमार

RKTV NEWS/हाजीपुर ( वैशाली)17 मार्च।आज जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता, वैशाली संजय कुमार द्वारा एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था के संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर मीडिया प्रतिनिधियों को विस्तृत जानकारी दी गई।
अपर समाहर्ता संजय कुमार ने बताया कि वैशाली जिले में एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा सामान्य परिस्थितियों में होने वाली दैनिक आपूर्ति के अनुरूप ही गैस की सप्लाई की जा रही है। हाल के दिनों में उपभोक्ताओं की मांग में कुछ वृद्धि हुई है, जिसके मद्देनज़र चरणबद्ध तरीके से आपूर्ति को और बढ़ाया जा रहा है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा सके।
उन्होंने बताया कि एलपीजी का बुकिंग सिस्टम सुचारु रूप से कार्य कर रहा है। नियमानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिनों तथा शहरी क्षेत्रों में 25 दिनों के उपरांत ही अगली बुकिंग की जा सकती है। कई उपभोक्ताओं के बीच यह भ्रम की स्थिति बन रही है कि उनका नंबर नहीं लग रहा है, जबकि कई मामलों में निर्धारित अवधि पूरी नहीं होने के कारण बुकिंग संभव नहीं हो पाती है। उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि निर्धारित समय के बाद बुकिंग कर अपनी बारी का इंतजार करें, होम डिलीवरी के माध्यम से उन्हें गैस सिलेंडर अवश्य उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में HPCL द्वारा होम डिलीवरी प्रारंभ कर दी गई है, जबकि BPCL द्वारा आंशिक रूप से होम डिलीवरी की जा रही है। वहीं IOCL द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में होम डिलीवरी की व्यवस्था की जा रही है तथा शीघ्र ही शहरी क्षेत्रों में भी इसे पूर्ण रूप से लागू कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि किसी भी उपभोक्ता को गैस सिलेंडर प्राप्त करने में अनावश्यक कठिनाई न हो। इसी उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पदाधिकारियों को तैनात किया गया है, जो आम लोगों को सही जानकारी देकर किसी भी प्रकार की भ्रम की स्थिति को दूर कर रहे हैं।

Related posts

बिहार सरकार की मंत्री परिषद की बैठक संपन्न!कुल 12 एजेंडों पर लिए गए निर्णय।

rktvnews

जयपुर:अविस्मरणीय प्रस्तुतियों के साथ हुआ ‘आयो बसंत’ कार्यक्रम का समापन।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज सुरेंद्रनगर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के नवनिर्मित भवन का वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से ई-लोकार्पण किया।

rktvnews

गिरीडीह:उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने मातृत्व शिशु अस्पताल चैताडीह में राष्ट्रव्यापी “स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार” अभियान का विधिवत शुभारंभ किया, कहा स्वस्थ महिला ही परिवार और समाज की मजबूती की आधारशिला होती है।

rktvnews

बागपत:जनपद में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस।

rktvnews

भोजपुर:हर दौर में लोककला की उपयोगिता रही है प्रासंगिक: दिलराज प्रीतम

rktvnews

Leave a Comment