RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिलाधिकारी ने किया सड़क निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 मार्च।आज जिलाधिकारी भोजपुर,तनय सुल्तानिया ने ज़ीरो माइल क्षेत्र का दौरा कर ज़ीरो माइल–पातर तथा ज़ीरो माइल–असनी सड़क निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता की समीक्षा की तथा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएँ। इसके साथ ही ज़ीरो माइल में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज व्यवस्था का भी जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद आम जनता को सुगम आवागमन, जलनिकासी की बेहतर सुविधा तथा यातायात जाम से राहत मिलेगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को व्यापक लाभ होगा।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त भोजपुर, सहायक समाहर्ता भोजपुर,अपर समाहर्ता भोजपुर, निदेशक NEP, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग, कार्यपालक अभियंता बुडको, कार्यपालक अभियंता पुल निर्माण निगम सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

सारण:बीएलओ का मूल मंत्र है योग्य छूटे नहीं, अयोग्य जुटे नहीं।

rktvnews

आवास योजना में गबन की अभियुक्त गई जेल।

rktvnews

भगत सिंह : ‘विद्वान-क्रांतिकारी’ की विरासत और छात्र राजनीति की प्रासंगिकता।

rktvnews

राजस्थान:1 मार्च से अब तक अवैध शराब, नकदी एवं अन्य सामग्री की जब्ती का आंकड़ा 1000 करोड़ रुपये के पास।

rktvnews

भोजपुर: उपविकास आयुक्त ने किया रेड क्रॉस भवन में संचालित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण।

rktvnews

शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस ट्रेन आरंभ।

rktvnews

Leave a Comment