RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पंक्तिबद्ध होकर शिक्षकों के चरण पर गुलाल रखकर विद्यार्थियों ने लिया आशीर्वचन : प्राचार्य

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 मार्च।श्री हरखेन कुमार जैन ज्ञानस्थली सीनियर विंग हरि जी के हाता आरा के प्रांगण में प्राचार्य डॉक्टर आदित्य तिवारी के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन परंपरागत ढंग से मनाया गया। शिक्षक छात्राओं की उपस्थिति में सभी विद्यार्थियों ने अपने गुरु के चरणों पर अबीर रखकर होली की शुभकामना दी तथा गुरुजन से आशीर्वाद प्राप्त किया। प्राचार्य डॉक्टर तिवारी ने होली के औचित्य और पौराणिक कथाओं का जिक्र करते हुए बताया कि किस प्रकार भक्त प्रहलाद को मारने के लिए होलिका ने अपने गोद में लेकर आग से जलाने का षड्यंत्र रचा लेकिन प्रभु की कृपा से होलिका स्वयं जलकर भस्म हो गई और प्रभु का स्मरण करते प्रहलाद बाहर आ गये। इस याद में प्रतिवर्ष हम सभी होलिका दहन भी करते हैं और खुशियां मनाते हैं।होली बुराई पर अच्छाई की जीत असत्य पर सत्य का विजय है। इस अवसर पर होली गीत और कविता पाठ हुआ। प्रमुख लोगों में बी डी मिश्रा, अंबुज कुमार, सतीश मिश्रा, अभिषेक कुमार, अनस कुमार, सुहानी कुमारी, श्रेया कुमारी, ग्रेसी कुमारी, रीना पाण्डेय शर्मिला कुमारी, खुशबिंदर सिंह प्रतिमा कुमारी,चांदनी कुमारी, आरती कुमारी ,प्रिया श्रीवास्तव ,प्रियंका कुमारी, जितेश कुमार ,दिलीप कुमार सुधांशु कुमार ,पंकज शर्मा आदि रहे।

Related posts

रायपुर : भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने साय सरकार का अहम फैसला।

rktvnews

26 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में सड़क जाम।

rktvnews

छैल छबीले ग्वाल बाल संग खेलत होरी…!

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री ने विशेष आर्थिक जोन के रूप में विकसित किए जा रहे बक्सर जिले के नवानगर औद्योगिक क्षेत्र का किया भ्रमण, संचालित औद्योगिक इकाइयों का भी किया निरीक्षण।

rktvnews

भारतीय खाद्य निगम और राज्य एजेंसियों ने पंजाब में 120.67 एलएमटी धान खरीदा।

rktvnews

Leave a Comment