RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

आईएनएस तरंगिनी श्रीलंका के त्रिंकोमाली पहुंची।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 01 मार्च।भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण पोत आईएनएस तरंगिनी 27 फरवरी 2026 को प्रशिक्षण दौरे पर श्रीलंका के त्रिंकोमाली पत्तन पर पहुंचा। श्रीलंका नौसेना के पूर्वी नौसेना क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने पोत का गर्मजोशी से स्वागत किया। यह दौरा विशाखापत्तनम में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा 2026 में पोत की हालिया भागीदारी के बाद हुआ है।
पत्तन पर रुकने के दौरान, तरंगिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने पूर्वी नौसेना क्षेत्र के डिप्टी कमांडर कमोडोर हरिथा जयदेवथे से भेंट की और नौकायन प्रशिक्षण में सहयोग के अवसरों पर चर्चा की। पोत ने श्रीलंकाई रक्षा कर्मियों, उनके परिवारों और प्रशिक्षु अधिकारियों को पोत पर परिचयात्मक दौरे के लिए आमंत्रित किया। पोत के पत्तन पर रुकने के दौरान सामुदायिक सहभागिता गतिविधियों और प्रशिक्षण आदान-प्रदान की योजना बनाई गई है।
श्रीलंका नौसेना एवं समुद्री अकादमी से चयनित प्रशिक्षु अधिकारी तरंगिनी पोत से कोलंबो की यात्रा पर रवाना होंगे। इस यात्रा के दौरान, प्रशिक्षुओं को नौकायन प्रशिक्षण के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया जाएगा।
आईएनएस तरंगिनी का यह दौरा भारतीय नौसेना और श्रीलंका नौसेना के बीच लंबे समय से चले आ रहे समुद्री संबंधों और बढ़ते सहयोग को दर्शाता है।

Related posts

उज्जैन:स्वतंत्रता दिवस समारोह की गई फाइनल रिहर्सल।

rktvnews

इसी सत्र से नई बिल्डिंग में संचालित हो कन्या महाविद्यालय – जिला कलेक्टर

rktvnews

बक्सर:सामान्य प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से सामग्री कोषांग-सह-मतदाता सूची की तैयारी एवं विखण्डन कोषांग का निरीक्षण किया गया।

rktvnews

जल दिवाली – “महिलाओं के लिए पानी, पानी के लिए महिलाएं अभियान” शुरू किया गया।

rktvnews

झारखंड:अल्पसंख्यकों और आदिवासियों को गुमराह ना करें कांग्रेस: राफिया नाज़

rktvnews

बक्सर डीएम ने कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की।

rktvnews

Leave a Comment