RK TV News
खबरें
Breaking News

रोहतास:स्कूलों के संचालन का पूरा जिम्मा समाज को सौंपेगी सरकार।

RKTV NEWS/सासाराम (रोहतास)28 फरवरी।राजपुर प्रखंड के कम्प्लेक्स रिसर्च सेंटर, उच्च माध्यमिक विद्यालय घोरडिही में बिहार शिक्षा परियोजना सासाराम रोहतास द्वारा संचालित लोक भागीदारी एवं वातावरण निर्माण अंतर्गत ,सामुदायिक प्रतिनिधियों का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ पंकज सिंह संभाग पदाधिकारी सासाराम रोहतास , प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजपुर,सामूहिक रूप से सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा फीता जोड़कर किया गया। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले विद्यालय MS,परडिया ,UMSभटौली, MS मंगरौलीया ,UMSपांडे भलुआही PS नावाडीह,PS सुल्तानपुर PS बरैइचा,MS घोरडिही विद्यालय के शिक्षा समिति के सदस्य भाग लिया, प्रशिक्षण के मुख्य उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए जिला स्तरीय VSS प्रशिक्षक पूजा कुमारी सोनी, राज्य स्तरीय VSS प्रशिक्षक गुप्तेश्वर पटेल ने बताया कि विद्यालय पर लोक भागीदारी सुनिश्चित कराना, शिक्षा विभाग बिहार सरकार का मुख्य उद्देश्य है। विद्यालय समुदाय का है, बच्चे समुदाय से आते हैं , सरकार के शिक्षक पढाने के लिए आते हैं वह भी समुदाय के बच्चे के उज्जवल भविष्य के लिए आते हैं। स्कूली शिक्षा को सशक्त बनाने के लिए स्कूलों के संचालन की व्यवस्था को लेकर सामाजिक जुड़ाव को बढ़ाना विद्यालय प्रबंधन में समुदाय की भागीदारी को मजबूत करना तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना शैक्षणिक वातावरण निर्माण जैसे विषय पर फोकस किए ,सत प्रतिशत स्कूल में नामांकन, ठहराव विद्यालय विकास अनुदान ,समिति की प्रत्येक माह बैठक पर फोकस किया गया। मौके पर समाज सेवी संतोष पांडे, उर्मिला देवी, प्रभा देवी , रंभा देवी, पुनीता देवी संगीता देवी अखिलेश सिंह अंजली कुमारी ,आदि मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर:स्नातक ग्रेड के शिक्षको ने बड़हरा बीडीओ से मिलकर प्रोन्नति की मांग की।

rktvnews

सारण:महिला पर्यवेक्षिका के पद पर अनुबंध आधारित सीधी भर्ती हेतु 180 अभ्यर्थियों में से 64 अभ्यर्थियों ने उपस्थित होकर कराया अपना काउंसिलिंग।

rktvnews

नोएल टाटा ने भारत की सबसे बड़ी परोपकारी संस्था (पहिलाथरोपिक आर्गेनाइजेशन ) के लिए एक नया रोडमैप पेश किया।

rktvnews

पटना:11 जनवरी को इसरो के साथ आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का एम.ओ.यू.।

rktvnews

उत्तराखंड:अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पर्यटन विभाग को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत पर्यटन क्षेत्र में किए गए एमओयू की जल्द से जल्द ग्राउडिंग हेतु मिशन मोड पर कार्य करने के निर्देश दिए।

rktvnews

बिहार:PK ने पीएम मोदी के बिहार दौरे से पहले NDA सरकार से पूछे तीखे सवाल, बोले – सरकारी खर्चे पर भीड़ जुटाने की चल रही तैयारी, हमारे सवालों का जवाब नहीं दिया गया तो 11 जुलाई को 1 करोड़ लोगों के हस्ताक्षर लेकर राज्यपाल और CM से मिलेंगे और विधानसभा का भी घेराव करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment