RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर चित्र एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)28 फरवरी।स्थानीय प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी भोजपुर के कला प्रेक्षागृह में, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं के द्वारा विषय से संबंधित चित्र प्रतियोगिता व निबंध प्रतियोगिता आयोजित किया गया। छात्राओं में एक सृजनात्मक मौलिक एहसास देखा गया, होली के पवन अवसर से पहले रंगों रेखाओं से खेलना इन्हें बहुत पसंद आया। तकरीबन 20 चुनिंदा छात्राओं ने वर्ग कक्ष में चित्र सृजित कर एक कलात्मक माहौल बना दिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय राय ने आयोजन संबोधित करते हुए बोले महान भौतिक विज्ञानी सी.वी. रमन के रमन प्रभाव की खोज के याद में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। निश्चित रूप से छात्राओं ने इस अवसर को खासा प्रभावी बना दिया है। चित्र में तरह तरह के कलात्मक प्रयोगों का प्रभावी सम्मिश्रण विज्ञान विषय पर समय के गति को प्रदर्शित कर रहा है। प्रदर्शित चित्रों का अवलोकन करते हुए संगीत शिक्षक प्रमोद कुमार, संस्कृत शिक्षक सुनित त्रिपाठी, गणित शिक्षक सुकेश कुमार बारी बारी से अपना विचार रखते हुए बोले यह चित्र जीवन दर्शन जैसा है। जहां विज्ञान कि परिकल्पना छात्राओं के रचनाधर्मिता से प्रभावी मेल खाता नजर आ रहा है। वहीं वरिष्ठ शिक्षक मनोज कुमार, चर्चिल टैगोर ने विषय के प्रसांगिकता को गहराई में जाकर छात्राओं को संबोधित किया। इस कार्यक्रम को संयोजित किया था चित्रकार कला शिक्षक रौशन राय ने। अपने संबोधन में कहा कि छात्राओं में बेहतर समझ है, जहां इन कसवां इलाको में चित्र सृजन कि कल्पना तक नहीं कर सकते थे छात्राओं ने अपनी कला से सभी को प्रभावित किया है। चित्र में विज्ञान से संबंधित तरह तरह के प्रोजेक्ट व पोस्टर बना है वहीं छात्राओं का उत्साह देखने योग्य था। चित्र प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम किरण कुमारी, द्वितीय सोनम कुमारी, तृतीय रागिनी कुमारी के साथ रोजी खातून, अनुष्का कुमारी, सलोनी कुमारी, रौशनी कुमारी, मुस्कान कुमारी, काजल कुमारी,रूची कुमारी को बेहतर सृजन के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्राओं और शिक्षकों ने प्रदर्शित चित्र कि कलात्मकता को काफी सराहा।

Related posts

भोजपुर:बालदेव साहू डीएवी द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रसद का किया गया वितरण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:उपराष्ट्रपति से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी ने बड़हरा अन्तर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया भ्रमण,राहत व्यवस्थाओं को और बेहतर का दिया निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:तेजस्वी यादव की अगुआई में बनेगा नया बिहार:पूर्व विधायक विजयेन्द्र

rktvnews

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर)-जिज्ञासा ने जलवायु परिवर्तन विषय पर छात्र-विज्ञान संपर्क कार्यक्रम की मेजबानी की।

rktvnews

भोपाल:श्रमिक मध्यप्रदेश को गढ़ने वाले सच्चे सेवक, इनकी मेहनत ही विकास की है बुनियाद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment